मकड़ाई एक्सप्रेस 24 गुजरात। वाहन चलाते समय जरा सी असावधानी बड़ी दुर्घटना को निमन्त्रण दे देती है। मिली जानकारी के अनुसार बस दुर्घटना बस मध्य प्रदेश के गुना से 50 पर्यटकों को लेकर त्रयंबकेश्वर दर्शन से लौट रही थी। प्रदेश के डांग जिले मे सापुतारा घाट मार्ग पर रविवार की सुबह करीब 4 बजे हुई है। बस के 30 फीट गहरी खाई में गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज दिया है।
गंभीर घायलों को किया रेफर
डांग एसपी एस.जी. पाटिल ने बताया कि सुबह करीब 4:00 से 4:15 बजे के बीच सापुतारा से करीब ढाई किलोमीटर दूर उत्तर प्रदेश की एक लग्जरी बस खाई में गिर गई। इसमें 48 यात्री सवार थे। ड्राइवर की गलती की वजह से ये 30 फीट गहरी खाई में गिर गई।
बस मे सवार 48 यात्रियों में से 5 की मौत हो गई है। घायलों को इलाज के लिए CHC सेंटर लाया गया है। गंभीर रूप से घायल लोगों को आहवा सिविल अस्पताल रेफर किया गया है।