jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: राजस्व निरीक्षकों को नायब तहसीलदार के रिक्त पदों पर पदोन्नति देने की मांग हरदा पुलिस की बड़ी सफलता: 24 घंटे में नकबजनी का खुलासा अतिवृष्टि को लेकर प्रशासन अलर्ट, SDM- SDOP ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण हंडिया : भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र पाल का हंडिया में आत्मीय स्वागत! एमपी-राजस्थान समेत कई राज्यों भारी बारिश बाड़मेर-बीकानेर में सड़कें डूबीं, यूपी में हाईवे पर आया गंग... छतरपुर: घरेलू विवाद में पत्नी ने डंडे से पीटकर पति की हत्या की, सबूत छिपाने की भी कोशिश भोपाल: BJP विधायक अजय विश्नोई के 4इमली स्थित सरकारी बंगले के ताले तोड़े विधायक के सूने बंगले में दि... हरदा हलचल पढे़ जिले की खास खबरे  सर्व ब्राह्मण समाज ने चलाया पौधारोपण अभियान प्लेटफॉर्म पर फिसलकर ट्रैक पर गिरे आरपीएफ कॉन्स्टेबल, ट्रेन की चपेट में आने से मौत अज्ञात व्यक्ति क...

सिराली में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई: सयानी नदी से दो ट्रैक्टर और एक जेसीबी जब्त

हरदा | सिराली। जिले में नदी-नालों से खनिज उत्खनन पर पूर्ण प्रतिबंध के बावजूद खनन माफिया नियमों को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। इसी कड़ी में सिराली थाना क्षेत्र के ग्राम मुंडासेल स्थित सयानी नदी में चल रहे कथित अवैध उत्खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है।

जानकारी के अनुसार, सयानी नदी में अवैध रूप से रेत उत्खनन किया जा रहा था। सूचना मिलने पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके से दो ट्रैक्टर और एक जेसीबी मशीन जब्त कर सिराली थाने में खड़ी कर दी है।

- Install Android App -

गौरतलब है कि वर्तमान में प्रदेशभर में नदी-नालों से खनिज उत्खनन पर पूर्ण प्रतिबंध लागू है। इसके बावजूद प्रतिबंध की अनदेखी कर अवैध उत्खनन किया जाना प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करता है।

अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि पुलिस और खनिज विभाग जब्त वाहनों के साथ-साथ अवैध उत्खनन में शामिल लोगों के खिलाफ क्या कानूनी कार्रवाई करते हैं। यदि दोषियों पर सख्त कार्रवाई होती है तो इससे अवैध खनन पर अंकुश लगाने में मदद मिल सकती है।

प्रशासन की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध खनन से जुड़े लोगों में हड़कंप का माहौल है।