jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 17 दिसंबर 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे नर्मदापुरम: लिव-इन प्रेमिका की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार अपर नर्मदा, राघवपुर और बसानिया बहुउद्धेशीय परियोजनाओं के डूब प्रभावितों के लिए विशेष पैकेज स्वीकृत मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की समाधान योजना में 1 लाख 74 हजार उपभोक्ता जुड़े महिलाओं के सम्मान में कांग्रेस मैदान में, फूंका मंत्री विजय शाह का पुतला विधायक गोलू शुक्‍ला के बेटे की शादी के वीडियो सोशल मीडिया पर छाए उज्जैन : 9 साल की मासूम की हत्या, आरोपी गिरफ्तार इंदौर : बदमाशों की गोली युवक पर लगी, लेकिन मोबाइल ने बचाई जान मऊगंज में प्रशासन का ठंड में खुले आसमान के नीचे अनशन खंडवा में दर्दनाक घटना, तीन घरों में लगी आग, जिंदा जला किसान

मां अंबिका आश्रम श्री बालीपुर धाम में मनावर एसडीओपी अनु बेनीवाल ने दर्शन किए। 

मनावर (पवन प्रजापत )के बालीपुर धाम में शारदीय नवरात्रि में मां जगदंबा की आराधना में भक्त लीन रहते हैं । ऐसी स्थिति में मनावर एसडीओपी अनु बेनीवाल द्वारा सायंकाल के समय श्री अंबिका आश्रम बालीपुर धाम मे मां जगदंबा के दर्शन कर लाभ लिया।

- Install Android App -

श्री श्री 1008 श्री गजानन जी महाराज श्रीबालीपुरधाम में एसडीओपी अनु बेनीवाल ने बडे गुरु जी की प्रतिमा, नीलकंठेश्वर भगवान के दर्शन कर अभिभूत हुए। आश्रम के प्रमुख महाराज श्री योगेश जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री महाराज जी ने बेनीवाल का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया।भारतीय सनातन संस्कृति एवं प्राचीन धर्म परम्परा के त्यौहारों के संबंध में आधे घन्टे तक श्री महाराज जी ने वार्तालाप किया ।

तत्पश्चात श्री महाराज जी ने गमछा, साल, श्रीफल, रामायण ग्रन्थ, पावन स्मरण पत्रिका, श्री दुर्गा चालिसा, श्री दुर्गा सप्तशती,श्री हनुमान चालिसा, धार्मिक कहानियों का ग्रंथ ,फलो की टोकरी एवं प्रसादी, एसडीओपी को भेंट की।भक्त गण जगदीश पाटीदार अध्यापक, राजू देवडा, माधव गहलोत, राजू डालके, पन्नालाल,कृण्व संस्कृत पाठशाला उज्जैन के ब्राह्मण विद्यार्थी उपस्थित थे।