नई दिल्ली। गुरुवार देर रात बड़ी दुखद खबर आ रही है। जहां भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार को निधन हो गया है। दरअसल, तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें देर शाम दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पर उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया। पूर्व पीएम के निधन की खबर के बाद देश में शोक की लहर दौड़ गई। कांग्रेस ने कर्नाटक के बेलगावी में चल रहे दो दिवसीय अधिवेशन को भी स्थगित कर दिया है। वहीं कर्नाटक में मौजूद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी समेत कांग्रेस के नेता दिल्ली लौट रहे हैं।