हरदा : बानापुरा कृषि उपज मंडी में व्यापारीयो के झगड़े और मारपीट का मामला मंडी सचिव ने नहीं की कोई कार्रवाई
केके यदुवंशी पत्रकार
सिवनी मालवा।बनापुरा कृषि उपज मंडी में बुधवार को गेहूं की बोली पर दो व्यापारी के बीच हुई मारपीट के मामले में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। 48 घंटे बीतने के बाद भी मंडी सचिव ने व्यापारियों को नोटिस जारी नहीं किया। मंडी सचिव रामदीन इवने ने बताया कि शासकीय कार्य से भोपाल जाने के कारण नोटिस नहीं दिया जा सका दोनों पक्ष को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा
उन्होंने कहा कि नोटिस का संतोष जनक जवाब न मिलने पर एसडीम के निर्देश पर व्यापारियों पर कठोर कार्रवाई की जा सकती है।थाना प्रभारी सुधाकर बारस्कर ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से मामला दर्ज कर लिया गया है घायलों का मेडिकल कराया जा चुका है पुलिस मंडी के कैमरे फुटेज खंगाल रहे है। गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
कृषि उपज मंडी में किसानों में डर का माहौल
कार्रवाई में देरी से मंडी में फसल बेचने आने वाले किसान सहमे हुए हैं किसानों का कहना है कि बोली के दौरान दबंगई से उन्हें सही दाम नहीं मिल पाते। कई किसान अब दूसरे मंडियों का रुख करने की बात कह रहे हैं।
क्या हो सकता है आगे – मंडी सचिव के नोटिस के बाद अगर संतोष जनक जवाब दोनों व्यापारियों ने नहीं दिए तो उनके लाइसेंस रद्द हो सकते हैं पुलिस जांच में दोषी पाए जाने मारपीट और धमकी की धाराओं में चालान पेश करेगी वहीं प्रशासन मंडी में सुरक्षा बढ़ाने को लेकर बैठक हो सकती है।
कृषि उपज मंडी में व्यापारियों की लड़ाई से मंडी में फसल बेचने आ रहे हैं किसानों में दहशत का माहौल है क्योंकि व्यापारियों की लड़ाई झगड़े के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं अगर इन व्यापारियों पर मंडी सचिव ने कठोर कार्रवाई नहीं की तो किसानों को डर बना रहेगा

