jhankar
ब्रेकिंग
किराए के एक कमरे से शुरू हुआ सपना, आज 250 बच्चों का भविष्य संवार रहा है 'आकाश गंगा स्कूल' सिवनी मालवा में छत पर फंसे नंदी का सफल रेस्क्यू, नागरिकों की मदद से सुरक्षित उतारा गया हंडिया में रविवार को 5 घंटे रहेगा बिजली शटडाउन, 33 केवी लाइन मेंटेनेंस के चलते बंद रहेंगे सभी 11 केव... मकान की छत पर चढ़ा नंदी, घंटों तक नीचे उतारने में जुटे रहे लोग मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया स्वास्थ्य केन्द्रो का निरीक्षण विश्व जनसंख्या दिवस पर जन-जागरूकता रैली सम्पन्न टिमरनी के वार्ड क्रमांक 1 व 2 की उचित मूल्य की दुकान के लिए आवेदन आमंत्रित RTO ई-चालान के नाम पर .APK फाइल भेजकर बैंक खाते साफ कर रहे साइबर ठग: राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम ... हरदा जिला एक नजर में..।

मटका कुल्फ़ी खाने से 40 बच्चे हुए बीमार ,अस्पताल मे कराया भर्ती!  मुंडन कार्यक्रम मे शामिल होने परिजन के साथ आए थे!

समाजिक रिवाज के अनुसार बच्चे के मुंडन कार्यक्रम मे लोग शामिल हुये। इसी दौरान कई बच्चों ने मटका कुल्फ़ी खाई इसके बाद बिमार होने लगा जिन्हे अस्पतालों में भर्ती किया जहां उनका उपचार चल रहा है।

 

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 सीहोर। जिले की जावर तहसील के गांव भाऊखेडा में मटका आइसक्रीम खाने से करीब 40 बच्चे गंभीर रूप से बीमार हो गए।

अचानक बच्चों की तबियत बिगडते देख परिजन घबरा गए। बच्चों को अलग-अलग अस्पतालों में तुरंत भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।मौके पर अधिकारी पहुचे और बच्चों की जानकारी ले रहे है।

 

पूरी घटना विस्तार से

सोमवार शाम को भाऊखेडा गांव में एक बच्चे की मान उतारने मुंडन कार्यक्रम में कई परिवार बच्चो सहित शामिल हुए थे।

- Install Android App -

इसी दौरान यहां एक मटका कुल्फी वाला पहुंचा। बच्चों ने माता पिता से जिद कर कुल्फ़ी वाले मटकाकुल्फी लेकर खाई। इसके लगभग आधा घंटे बाद इन बच्चों को उल्टी दस्त की शिकायत शुरू हो गई।

 

अलग अलग अस्पताल में कराया भर्ती

एक-एक कर अधिकांश बच्चों की तबीयत बिगड़ी तो परिजन घबरा गए। बच्चों को जावर के निजी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया। वहीं कुछ को आष्टा में लाकर अलग अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया। लगभग 11 बच्चों को आष्टा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया और आनन फानन में आष्टा के सिविल अस्पताल में डॉक्टरों को बुलाकर इनका इलाज शुरू किया गया।

 

अधिकारी भी पहुंचा, तीन स्थिति गंभीर

स्थानीय प्रशासन के अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और इन बच्चों के स्वास्थ्य का हाल जाना। बताया जा रहा है कुल तीन बच्चो की स्थिति गंभीर है, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किए जाने की तैयारी चल रही है। बाकी बच्चे अब खतरे से बाहर हैं, जो स्वास्थ्य बताए जा रहे हैं। मटका कुल्फ़ी वाले की तलाश की जा रही है।