jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: राजस्व निरीक्षकों को नायब तहसीलदार के रिक्त पदों पर पदोन्नति देने की मांग हरदा पुलिस की बड़ी सफलता: 24 घंटे में नकबजनी का खुलासा अतिवृष्टि को लेकर प्रशासन अलर्ट, SDM- SDOP ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण हंडिया : भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र पाल का हंडिया में आत्मीय स्वागत! एमपी-राजस्थान समेत कई राज्यों भारी बारिश बाड़मेर-बीकानेर में सड़कें डूबीं, यूपी में हाईवे पर आया गंग... छतरपुर: घरेलू विवाद में पत्नी ने डंडे से पीटकर पति की हत्या की, सबूत छिपाने की भी कोशिश भोपाल: BJP विधायक अजय विश्नोई के 4इमली स्थित सरकारी बंगले के ताले तोड़े विधायक के सूने बंगले में दि... हरदा हलचल पढे़ जिले की खास खबरे  सर्व ब्राह्मण समाज ने चलाया पौधारोपण अभियान प्लेटफॉर्म पर फिसलकर ट्रैक पर गिरे आरपीएफ कॉन्स्टेबल, ट्रेन की चपेट में आने से मौत अज्ञात व्यक्ति क...

#Me too कैंपेन को लेकर BJP विधायक ने दिया ये विवादित बयान

इंदौर : इन दिनों देश-विदेश में मी टू कैंपेन खूब चर्चा में है। इसमें कई मंत्री, अभिनेता, पत्रकार से लेकर अनेक दिग्गज लोग उलझे हुए हैं। अब तक दर्जनों पर आरोप-प्रत्यारोप लग चुके है।हाल ही यौन शोषण के आरोपों मे घिरे केन्द्रीय मंत्री एमजे अकबर का मुद्दा गर्माया हुआ है। ऐसे में  बीजेपी की एक महिला विधायक ने पीड़ित महिलाओं को लेकर विवादित बयान दिया है। विधायक का कहना है कि महिलाएं अपनी तरक्की के लिए शार्टकट अपनाती है। विधायक के इस बयान के बाद से बवाल मच गया है।  इंदौर की बीजेपी विधायक उषा ठाकुर से इस मामले मे कहा कि तरक्की के लिए महिलाएं शार्ट कट अपनाती हैं,निजी स्वार्थों के लिए नैतिक मूल्यों से समझौता करती हैं, इसलिए वे समस्याओं में फंसती हैं। उन्होंने कहा कि जीवन मूल्यों से समझौता कर पाई गई। सफलता निरर्थक है। विधायक के बयान के बाद से जहां विपक्ष हमलावर हो गई है वही भाजपा में हड़कंप की स्थिति है। बीजेपी विधायक का बयान ऐसे समय पर आया है जब प्रदेश में विधानसभा चुनाव होना है। विधायक का ये बयान पार्टी के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकते है।