प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विदेश राज्य मंत्री एम.जे. अकबर को बाहर का रास्ता दिखाए जाने के साथ ही सरकार ने अब उनके उत्तराधिकारी की तलाश शुरू कर दी है। सरकार या तो किसी मंत्री को अतिरिक्त प्रभार सौंपेगी या नए मंत्री को शामिल करेगी। अकबर पश्चिम एशिया और इस्लामिक देशों का दौरा किया करते थे इसलिए प्रधानमंत्री उनके स्थान पर शीघ्र नया मंत्री ढूंढेंगे। सुषमा स्वराज जी-20 राष्ट्रों के साथ व्यस्त हैं और उनके जूनियर मंत्री जनरल वी.के. सिंह वैश्विक दौरों से तंग आ गए लगते हैं। वह अकबर के निष्कासन से रिक्त हुए शून्य को पूरा नहीं कर सकते।
अकबर सैंट्रल और पश्चिम एशिया व अफ्रीकी देशों के प्रभारी थे। उनका अगले कुछ महीनों में 6 देशों का सरकारी दौरा करने का कार्यक्रम था जिसकी तैयारियां जोरों पर थीं। मालूम हुआ है कि प्रधानमंत्री इन देशों के लिए अपने विशेष दूत के रूप में किसी योग्य मुसलमान नेता को नियुक्त कर सकते हैं जो इन राष्ट्रों के साथ मामलों को आसानी से निपटा सके। अकबर को 15-16 नवम्बर को बिशकेक में द्वितीय अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रैंस में शामिल होने के लिए किर्गिस्तान की यात्रा करनी थी।
उसके बाद उनकी तेल आपूर्ति मामलों के संबंध में पैट्रोलियम निर्यात देशों के संगठन (ओपेक) के साथ बैठक करने की योजना थी। तुर्कमेनिस्तान, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, इंडिया (तापी) के बाद ओपेक की दूसरी सबसे महत्वपूर्ण बैठक है जिसे ‘पीस पाइप लाइन’ कहा जाता है। नया मंत्री इस्लामी देशों के साथ लोकप्रिय होना चाहिए केवल राजनीतिज्ञ से काम नहीं चलेगा।
ब्रेकिंग
हरदा विधायक डॉ. दोगने हरदा एवं हंडिया में आयोजित धार्मिक आयोजनों में हुए सम्मिलित, कथा श्रवण कर क्षे...
18 नवंबर 2026: सोने के साथ चांदी भी हुई सस्ती, जानिए 24 कैरेट, 22 कैरेट और चांदी का भाव
सीसीटीवी ने खोली पोल! 10 हजार की लूट की कहानी निकली झूठी, फरियादी ने खुद कबूला सच
Today harda mandi bhav : हरदा जिले की चार मंडियों में 56,881 क्विंटल उपज की आवक, मक्का की बंपर आवक
न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह के तहत दिव्यांगजनों को उनके विधिक अधिकारों एवं निशुल्क विधिक सहायता के...
हरदा: लोक पर्व संजामाई की आरती और आंवला नवमी पूजन के साथ हुआ उद्यापन, नारीशक्ति ने की सुख-समृद्धि की...
हरदा के जामली गांव की बैल जोड़ी ने सिवनी में मारी बाजी, 'शक्ति' और 'रुबाब' बने विजेता, जीते 1 लाख रु...
सिराली में सामुदायिक व गीता भवन के लिए कॉलेज के पास 1-1 एकड़ जमीन का प्रस्ताव
हरदा में नशे के कारोबार पर विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने सख्त, एसपी को सौंपा ज्ञापन
भाजपा युवा मोर्चा हरदा की जिला कार्यकारिणी घोषित, राहुल सिंह पुनिया और सागर तिवारी बने जिला महामंत्र...
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
