#MeToo कैंपेन के तहत केंद्रीय मंत्री एम.जे. अकबर पर लगे आरोपों को लेकर राजनीति गरमा गई है। विपक्ष लगातार अकबर के इस्तीफे की मांग कर रहा है। वहीं इसी बीच कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने पूछा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एमजे अकबर को लेकर क्यों चुप हैं, उन्हे इसका जवाब देना होगा।
कांग्रेस नेता ने देश की बढ़ती अर्थव्यवस्था को लेकर भी मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि विडंबना देखिए कि मोदी जी और वित्त मंत्री यह कहते नहीं थकते कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है, जबकि इस अर्थव्यवस्था में रुपया उतनी ही तेजी से गिर रहा है। शर्मा ने कहा कि UPA के समय में 2010-2014 में 320 बिलियन डॉलर का एक्सपोर्ट था एक साल में, जबकि NDA के कार्यकाल में यह आंकड़ा निरन्तर गिरता रहा है।
बता दें कि एक महिला पत्रकार ने अकबर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। जहां भाजपा ने इस मुद्दे पर चुप्पी साध रखी है तो वहीं पार्टी सूत्रों का कहना है कि उनके खिलाफ लगे आरोप गंभीर हैं और उनका मंत्री पद पर बने रहना तय नहीं है। सूत्रों के अनुसार इस मामले में अंतिम फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।
ब्रेकिंग
15 अगस्त के ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों को लेकर अखिल भारतीय बलाई महासभा की बैठक
हरदा : जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी हरदा में अनुसूचित जाति जनजाति सामाजिक संगठनों के द्वारा बड़...
इंदौर: बस का किराया 1.5 गुना तक बढ़ा रक्षाबंधन से पहले लाड़ली बहनों की बढ़ी परेशानी
कोलकाता: कांचरापाड़ा में ममता बनर्जी के काफिले का विरोध, 'चोर-चोर' के नारे और कीचड़-जूते फेंकने का आ...
महाराष्ट्र-गुजरात में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 तीव्रता, लोग घरों से बाहर निकले नासिक, सूर...
जबलपुर: शराबी बेटे ने 75 साल की मां को सड़क पर घसीटा-पीटा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने शुरू की तला...
देवास: कोतवाली पुलिस की दबिश, कैंपेन ग्राउंड के पास जुए का अड्डा पकड़ा, 8 आरोपी गिरफ्तार खाली प्लॉट...
भोपाल: नन्हे चाचा डेयरी के मिक्स दूध में डिटर्जेंट मिला, खाद्य लाइसेंस निलंबित, 7 लाख का घी भी जब्त ...
धार में भीषण सड़क हादसा: महाकाल दर्शन कर लौट रहे 6 गुजराती युवकों की मौत, 1 घायल वैन-ट्रॉले की टक्क...
हंडिया बस स्टैंड अतिक्रमण मामला: जांच के आश्वासन के बाद भी कार्रवाई नहीं, अब पक्के टप में धड़ल्ले से...
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
