jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: सन फ्लावर स्कूल में शिक्षक के साथ मारपीट, महिला शिक्षिकाओं से अभद्रता और जान से मारने की धमकी ... छठ महापर्व के दौरान पटना में मातम, मिर्जापुर घाट पर गंगा में समाए 4 युवक बुरहानपुर में तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला से दुष्कर्म, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार देशभर में मौसम ने बदली करवट ओंकारेश्वर में बड़ा नाव हादसा टला, दो नावें आपस में टकराईं - 15 श्रद्धालुओं की अटकी सांसे CM डॉ. मोहन यादव का आज खंडवा दौरा हंडिया पुलिस की अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित रेत जब्त लक्ष्मीनारायण पंवार को हरदा विधानसभा में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान का प्रभारी नियुक्त किया कलेक्टर कार्यालय की पुताई कराई, लेकिन एक साल से मजदूर को नहीं मिली मजदूरी, 40 हजार रुपये बकाया भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित

#MeToo: जेएनयू की छात्राओं ने भी सुनाई आपबीती

नई दिल्ली : जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की छात्राएं भी मीटू के जरिए अपनी व्यथा सुना रही हैं। इसी संबंध में स्कूल ऑफ साहित्य, भाषा और संस्कृति (एसएलएल एंड सीएस) की काउंसलर ने अपने सहयोगी छात्र पर हैशटैग मीटू के तहत इल्जाम लगाया है। छात्रा ने अपने फेसबुक वॉल पर आपबीती शेयर की है।

- Install Android App -

छात्रा  के मुताबिक वो पिछले पांच साल से अपने सहयोगी लड़के को जानती थी, कई बार उसने उनके साथ गलत व्यवहार करने की कोशिश की। लेकिन वो दोस्त समझकर चुप रही किंतु एक बार हद पार हो गई, जिसके बाद उन्होंने तय कर लिया कि वो इस लड़के को सबक सिखाकर मानेगी। उन्होंने उस लड़के को साबरमती ढाबा पर बुलाया और लड़के को उसकी गलती के लिए थप्पड़ मारा।

ज्ञात हो कि एसएसएल की काउंसलर छात्रा का संबंध आइसा से है। गौरतलब है कि इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर जेएनयू मीटू नामक पेज बनाया गया है। इसमें छात्राएं अपने साथ हुए यौन शोषण के बारे में बता रही हैं। इसके साथ ही इस पेज में छात्राओं को कानूनी मदद के लिए भी कहा गया है। लेकिन अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि इस पेज को किसने बनाया है या इस पेज का एडमिन कौन है। किंतु इस पेज के माध्यम से जहां छात्राएं अपने साथ हुए दुव्र्यवहार को बता रही हैं, वहीं दूसरी तरफ पेज के एडमिन की तरफ से कानूनी मदद के लिए भी कहा जा रहा है।