jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: राजस्व निरीक्षकों को नायब तहसीलदार के रिक्त पदों पर पदोन्नति देने की मांग हरदा पुलिस की बड़ी सफलता: 24 घंटे में नकबजनी का खुलासा अतिवृष्टि को लेकर प्रशासन अलर्ट, SDM- SDOP ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण हंडिया : भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र पाल का हंडिया में आत्मीय स्वागत! एमपी-राजस्थान समेत कई राज्यों भारी बारिश बाड़मेर-बीकानेर में सड़कें डूबीं, यूपी में हाईवे पर आया गंग... छतरपुर: घरेलू विवाद में पत्नी ने डंडे से पीटकर पति की हत्या की, सबूत छिपाने की भी कोशिश भोपाल: BJP विधायक अजय विश्नोई के 4इमली स्थित सरकारी बंगले के ताले तोड़े विधायक के सूने बंगले में दि... हरदा हलचल पढे़ जिले की खास खबरे  सर्व ब्राह्मण समाज ने चलाया पौधारोपण अभियान प्लेटफॉर्म पर फिसलकर ट्रैक पर गिरे आरपीएफ कॉन्स्टेबल, ट्रेन की चपेट में आने से मौत अज्ञात व्यक्ति क...

#MeToo पर पहली बार बोले शाह, एम जे अकबर के खिलाफ लगे अारोपों की होनी चाहिए जांच

नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री और विदेश राज्य मंत्री एम जे अकबर पर यौन शोषण के आरोपों का मामला अब थमता हुअा दिखाई नहीं दे रहा है। अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का कहना है कि विदेश राज्यमंत्री पर लगे आरोपों की जांच होनी चाहिए। उन्होंने एक चैनल पर दिए इंटरव्यू में ये बातें कही। शाह के बयान को इसलिए भी अहम माना जा रहा है कि मीटू मुहिम के बाद घिरे एमजे अकबर पर बीजेपी आलाकमान की तरफ से यह पहली प्रतिक्रिया है।

- Install Android App -

अमित शाह ने ये भी कहा कि इस मामले की सत्यता की भी जांच करनी पड़ेगी, कि ये सच है या गलत। हमें उस पोस्ट की भी जांच करनी होगी साथ ही उस व्यक्ति की भी जिसने इसे पोस्ट किया है। शाह ने आगे कहा कि आप भी मेरे नाम का इस्तेमाल करके कुछ भी पोस्ट कर सकते हैं तो मुझे लगता है इसकी सत्यता की जांच होनी चाहिए।

अापको बतां दे कि मी टू अभियान के तहत अकबर पर कई महिला पत्रकारों ने दुर्व्यवहार करने के आरोप लगाए हैं। महिलाओं का कहना है कि विभिन्न संस्थानों में संपादक रहते हुए उन्होंने उनका यौन शोषण किया था। इससे एक बात तो साफ हो गई है कि पार्टी अपने मंत्री पर लगे आरोपों को लेकर गंभीर है।