jhankar
ब्रेकिंग
हरदा विधायक डॉ. दोगने हरदा एवं हंडिया में आयोजित धार्मिक आयोजनों में हुए सम्मिलित, कथा श्रवण कर क्षे... 18 नवंबर 2026: सोने के साथ चांदी भी हुई सस्ती, जानिए 24 कैरेट, 22 कैरेट और चांदी का भाव सीसीटीवी ने खोली पोल! 10 हजार की लूट की कहानी निकली झूठी, फरियादी ने खुद कबूला सच Today harda mandi bhav : हरदा जिले की चार मंडियों में 56,881 क्विंटल उपज की आवक, मक्का की बंपर आवक न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह के तहत दिव्यांगजनों को उनके विधिक अधिकारों एवं निशुल्क विधिक सहायता के... हरदा: लोक पर्व संजामाई की आरती और आंवला नवमी पूजन के साथ हुआ उद्यापन, नारीशक्ति ने की सुख-समृद्धि की... हरदा के जामली गांव की बैल जोड़ी ने सिवनी में मारी बाजी, 'शक्ति' और 'रुबाब' बने विजेता, जीते 1 लाख रु... सिराली में सामुदायिक व गीता भवन के लिए कॉलेज के पास 1-1 एकड़ जमीन का प्रस्ताव हरदा में नशे के कारोबार पर विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने सख्त, एसपी को सौंपा ज्ञापन भाजपा युवा मोर्चा हरदा की जिला कार्यकारिणी घोषित, राहुल सिंह पुनिया और सागर तिवारी बने जिला महामंत्र...

#MeToo: सेशन कोर्ट बोला, घटना के कुछ समय बाद यौन शोषण का आरोप अमान्‍य

नई दिल्लीः भारत में चले #MeToo अभियान की बाढ़ में जहां कई हस्तियां घेरे में आ गई हैं वहीं इसी बीच दिल्ली की सेशन कोर्ट ने इस पर अहम टिप्पणी की है। रोहिणी स्थित कोर्ट ने कहा कि घटना के कुछ समय बाद यौन शोषण का आरोप अमान्य होगा। कोर्ट ने कहा कि जरूरी नहीं है कि महिला के साथ हुई अपराधिक घटना को छेड़छाड़ या दुर्व्यवहार के आरोप के नजरिए से देखा जाए।  कोर्ट ने यह बात आज एक मामले की सुनवाई के दौरान कही। दरअसल एक महिला ने अपने एक रिश्तेदार पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। उसने यह आरोप घटना के काफी दिनों बाद लगाया।

- Install Android App -

इसी साल 22 सितंबर को महिला ने रिश्तेदार के खिलाफ मारपीट की शिकायत दी थी। इस मामले में महिला की मां और भांजे का भी बयान लिया गया लेकिन कही भी छेड़छाड़ की बात सामने नहीं आई। न ही पीड़िता ने एमएलसी कराते समय डॉक्टरों के सामने छेड़छाड़ की बात कही। हालांकि घटना के कुछ दिन बाद उसने अपने रिश्तेदार पर छेड़छाड़ का आरोप लगा दिया। मामला सेशन कोर्ट पहुंचा तो इस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट महिला की मां को गवाह के तौर पर बुलाया। मां ने कोर्ट के सामने ऐसी किसी भी तरह की घटना से मना कर दिया।

सभी सबूतों और बयानों को सुनने के बाद एडिशनल सेशन कोर्ट जज जितेंद्र मिश्रा ने महिला के आरोप को जायज नहीं माना और कहा कि अगर असल में महिला के साथ छेड़छाड़ हुई थी तो उसने उसी वक्त क्यों नहीं शिकायत की। कोर्ट ने कहा कि यह एक प्रवृति सी बन गई है कि जब महिला-पुरुष के बीच कहासुनी होती है तो इसे उत्पीड़न और दुर्व्यवहार का रूप दे दिया जाता है जोकि सही नहीं है।