jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: राजस्व निरीक्षकों को नायब तहसीलदार के रिक्त पदों पर पदोन्नति देने की मांग हरदा पुलिस की बड़ी सफलता: 24 घंटे में नकबजनी का खुलासा अतिवृष्टि को लेकर प्रशासन अलर्ट, SDM- SDOP ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण हंडिया : भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र पाल का हंडिया में आत्मीय स्वागत! एमपी-राजस्थान समेत कई राज्यों भारी बारिश बाड़मेर-बीकानेर में सड़कें डूबीं, यूपी में हाईवे पर आया गंग... छतरपुर: घरेलू विवाद में पत्नी ने डंडे से पीटकर पति की हत्या की, सबूत छिपाने की भी कोशिश भोपाल: BJP विधायक अजय विश्नोई के 4इमली स्थित सरकारी बंगले के ताले तोड़े विधायक के सूने बंगले में दि... हरदा हलचल पढे़ जिले की खास खबरे  सर्व ब्राह्मण समाज ने चलाया पौधारोपण अभियान प्लेटफॉर्म पर फिसलकर ट्रैक पर गिरे आरपीएफ कॉन्स्टेबल, ट्रेन की चपेट में आने से मौत अज्ञात व्यक्ति क...

#MeToo : स्मृति ईरानी बोलीं- महिला सुरक्षा के सख्त कानून, बेखौफ शिकायत करें

इंदौर। हमेशा बेटियों को ही संस्कारी बनाने की बात होती है। जरूरत बेटों को भी संस्कार देने की है। कामकाजी महिलाओं से अकसर पूछा जाता है कि वे घर-परिवार के लिए समय कैसे निकालती हैं। यह सवाल तो पुरुषों से होना चाहिए। कोई महिला संस्कार घर पर छोड़ काम नहीं करती। महिला में ही यह खूबी है कि वह 24 घंटे हर भूमिका में होती है। राजमाता सिंधिया एक तरफ जहां करुणा की प्रतिमूर्ति हैं तो दूसरी तरफ वे शूरवीर महिला का उदाहरण भी हैं। उन्होंने लोकतंत्र के लिए राजपरिवार की सुविधाएं त्याग दीं, लेकिन हार नहीं मानी।

यह बात केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार शाम कही। वे राजमाता विजयाराजे सिंधिया जन्मशताब्दी समारोह के अंतर्गत आयोजित कमल शक्ति संवाद कार्यक्रम में बोल रही थीं। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

राजमाता ने लोकतंत्र के लिए किया काम

राजमाता सिंधिया को याद करते हुए ईरानी ने कहा कि उन्होंने राजपरिवार का सदस्य होने के बावजूद लोकतंत्र के लिए काम किया। उनका जीवन संघर्ष देखकर विरोधी भी उनके सामने घुटने टेक देते थे। जेल की कालकोठरी में भी उन्हें आम जनता के सुख-दुख की चिंता थी। जेल में रहते हुए भी उन्होंने कह रखा था कि जेल में उन्हें कैदी नंबर 2265 के रूप में पहचाना जाए, राजमाता के रूप में नहीं।

बेटियों से मंगाती थीं महिला कैदियों के बच्चों के लिए सामान

ईरानी ने कहा कि राजमाता के परिजन जेल में उनके लिए जरूरत का सामान लेकर जाते थे तो राजमाता बेटियों से कहती थीं कि तुम्हें सामान ही भेजना है, तो महिला कैदियों के बच्चों के लिए भेजो। एक महिला के संघर्ष को राजमाता के उदाहरण से आसानी से समझा जा सकता है। उन्होंने जीवन में कभी हार नहीं मानी

यही सवाल पुरुषों से भी पूछो

- Install Android App -

कार्यक्रम के दौरान ईरानी ने महिला मोर्चा की सदस्याओं के सवालों के जवाब भी दिए। घर परिवार पर समय देने को लेकर पूछे सवाल पर उन्होंने कहा कि जब भी महिला काम करने लगती है तो उस पर सवाल उछाला जाता है कि वह घर-परिवार के लिए समय कैसे निकालती है। यह सवाल तो पुरुषों से पूछा जाना चाहिए।

बेखौफ होकर करें शिकायत

मी टू कैम्पेन को लेकर पूछे एक सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कानून अपना काम कर रहा है। महिलाओं को कानून कई सुविधा देता है। किसी भी महिला को दिक्कत है तो वह बेखौफ होकर शिकायत दर्ज करवा सकती है।

भाजपा ने महिलाओं को दिया आरक्षण

ईरानी ने कहा कि सिर्फ भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जिसमें महिलाओं के लिए आरक्षण है। उन्होंने कांग्रेस को निशाना बनाते हुए कहा कि वहां पार्टी की अध्यक्ष खुद महिला हैं, लेकिन उन्होंने पार्टी के संगठन में महिलाओं के लिए आरक्षण लागू नहीं किया।

योजनाओं की जानकारी भी दी

इंदौर की मिलों को पुनर्जीवित करने के बारे में पूछे एक सवाल पर ईरानी ने कहा कि आचार संहिता लागू है, इसलिए वे इस पर ज्यादा कुछ नहीं कहेंगी। हालांकि बाद में उन्होंने खुद ही केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दे दी। उन्होंने बताया कि केंद्र ने बंद पड़ी कपड़ा मिलों के लिए 6000 करोड़ रुपए का पैकेज भी दिया है। इसके अलावा सिल्क इंडस्ट्री के लिए भी 1300 करोड़ की एक योजना है।