jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 23 जनवरी 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे खरी खरी जय स्तंभ चौक से... व्यापारियों की पीड़ा कांग्रेस की राजनीति?—नगर पालिका विवाद में दिखा सिया... निःशुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने 23 जनवरी को टेमरूबहार, गांगराढाना, केवलारी, मोरगढ़ी व लोटिया में लग... हरदा : 26 जनवरी को ‘भारत पर्व’ पर बुन्देली लोकगीत व ‘भवाई’ लोकनृत्य के कार्यक्रम होंगे हरदा : गणतंत्र दिवस पर विद्यार्थियों को मिलेगा विशेष भोज हंडिया : नर्मदा जयंती कार्यक्रम के आयोजन के लिये अधिकारियों को दायित्व सौंपे ग्वालियर में डंपर ने बाइक सवारों को कुचला, पति-पत्नी और बेटी की मौके पर मौत भोपाल में आरजीपीवी गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा ने किया सुसाइड सड़कों का घटिया निर्माण कार्य कर भ्रष्टाचार करने वाला ठेकेदार ब्लैकलिस्टेड ,हरदा विधायक डॉ. दोगने द्... कांग्रेस नेता उमंग सिंघार का विवादित बयान, भगवान हनुमान को बताया आदिवासी

भोपाल में जल्द पटरी पर दौड़ेगी मेट्रो, मिलेगी 7 दिन मुफ्त यात्रा की सुविधा

भोपाल। इंदौर के बाद अब राजधानी भोपाल में भी बहुत जल्द मेट्रो दौड़ने वाली है. इसी महीने यानी दिसंबर में मेट्रो का कमर्शियल रन होगा औरखबर के मुताबिक, पीएम मोदी इस महीने भोपाल मेट्रो का उद्घाटन कर सकते हैं. इसी बीच भोपाल मेट्रो का किराया भी तय किया जा चुका है।

इंदौर मेट्रो मॉडल जैसे होगा किराया

बता दें कि गुरुवार को मेट्रो कमर्शियल रन की तैयारियों को लेकर बैठक भी हुई थी, जिसमें किराए को लेकर भी चर्चा हुई थी. मेट्रो कॉरपोरेशन के तरफ से अभी तक किराए को लेकर ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन यह कहा जा रहा है कि जिस तरह इंदौर में मेट्रो किराया मॉडल है, उसी तरह भोपाल में भी लागू हो सकता है।

7 दिन तक फ्री यात्रा

जानकारी के अनुसार, 7 दिन तक लोग भोपाल मेट्रो में फ्री यात्रा कर सकेंगे. यात्रियों को किराया नहीं देना होगा. वहीं, 3 महीने तक टिकट पर 75 प्रतिशत, 50 प्रतिशत और 25 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी. ऑफर खत्म होने के बाद सिर्फ 20 रुपए में मेट्रो का सफर किया जा सकेगा और अधिकतम किराया 80 रुपए होगा।

- Install Android App -

कब होगा 80 रुपए किराया ?

किराए का यह मॉडल इंदौर मेट्रो में भी लागू है. बोर्ड ने बताया कि अधिकतम 80 रुपए किराया तब होगा, जब पूरे ऑरेंज लाइन के रूट का काम पूरा हो जाएगा. ऑरेंज लाइन का पूरा रूट करीब 16 किलोमीटर है, जो एम्स से करोंद के बीच का है. 6.22 किलोमीटर का प्रायोरिटी कॉरिडोर सुभाषनगर से एम्स के बीच है।

टिकट सिस्टम मैन्युअल रहेगा

बता दें कि भोपाल मेट्रो का टिकट सिस्टम ऑनलाइन न होकर मैन्युअल ही रहेगा. जिस तरह आप ट्रेनों में यात्रा करने से पहले टिकट लेते हैं उसी तरह मेट्रो में भी टिकट लेकर ही यात्रा कर सकेंगे. यह सिस्टम पूरी तरह इंदौर मॉडल पर बना है. भोपाल और इंदौर मेट्रो परियोजनाओं के ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम लगाने वाली ‘असिस गार्ड’ (तुर्की कंपनी) से काम छीन लिया गया है और अब इस कार्य को पूरा करने के लिए नए सिरे से टेंडर प्रक्रिया शुरू किया जा रहा है, जिसके बाद ही ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन का काम पूरा हो सकेगा।

मैन्युअल टिकट ही ऑप्शन

अधिकारियों ने बताया कि ‘असिस गार्ड’ (तुर्की कंपनी) इंदौर मेट्रो स्टेशनों पर ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम लगा रही थी, लेकिन बीच में विवाद हो गया और उनसे टेंडर छीन लिया गया, जिसके चलते अब इंदौर में मैन्युअल टिकट ही ऑप्शन बचा था।