jhankar
ब्रेकिंग
उधारी के पैसे मांगने पर युवक पर जानलेवा हमला, सिर पर पत्थर मारकर किया लहूलुहान ऊंची टंकी बनी अभिशाप: घुटने टेक कर पानी पीने को मजबूर बच्चे,  नगर पालिका की लापरवाही उजागर, देखे वीड... आओ बनाएँ खूबसूरत मर्दानगी – बात बराबरी की" 7 दिवसीय अभियान का शुभारंभ वर्षा ऋतु में जल जनित बीमारियों से बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग ने दी सलाह हरदा में बिजली व्यवस्था होगी और मजबूत, नए पावर ट्रांसफार्मर लगेंगे हरदा में विद्युत चोरी पर बिजली कंपनी की बड़ी कार्यवाही मकड़ाई की सांझ चौपाल में कलेक्टर ने सुनी जनसमस्याएं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिये समुदाय में जागरूकता लाई जाए एनसीवीटी पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु प्रथम सूची जारी ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए जिले में 40 केंद्र स्थापित

रिंगढाणा आगजनी में पीड़ित परिवरों से मिलने पहुँचे विधायक महेंद्रसिंह चौहान

10-10 हजार नगद,कपड़े राशन वितरण कर हर संभव मदद का दिया आश्वासन

भैंसदेही/मनीष राठौर

भैंसदेही विधानसभा की जनपद पंचायत भीमपुर की ग्राम पंचायत रंभा के रिंगढाणा में शुक्रवार रात लगभग 7-8 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई।भैंसदेही तहसीलदार अजीत मरावी ने बताया कि आग लगने से 7 से 8 मकान पूरी तरह जलकर खांक हो गए।वही लगभग 12 मकानों में भी आग लगने से काफी नुकसान हुआ है।इस तरह लगभग 20 मकान आग से प्रभावित हुए हैं।

विधायक पहुँचे घटना स्थल,पीडितो को हर संभव मदद का किया वादा :-

क्षेत्रीय विधायक महेंद्रसिंह चौहान शनिवार की सुबह लगभग 9 बजे ही रिंगढाणा पहुँच गए।जहां पर विधायक ने पीड़ित परिवारों को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का वादा किया।

विधायक ने पीड़ित परिवारों को 10-10 हजार नगद,राशन,कपड़े मौके पर किए वितरण :-

- Install Android App -

विधायक महेन्द्रसिंह चौहान ने आगजनी में पीड़ित परिवारों को मौके पर ही नगद 10-10 हजार रुपये,राशन,कपड़े एवम आवश्य सामग्री वितरित की।

विधायक बोले 25-25 हजार स्वेक्षा निधि,शासन से 6/4 के तहत एवं मुख्यमंत्री से बात कर दो लाख दिलवाएंगे

विधायक महेंद्रसिंह चौहान ने कहा कि दस-दस हजार नगद देने के बाद भी हम मैं अपनी स्वेक्षा निधि एवं प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल जल्द से जल्द अपनी-अपनी स्वेक्षा निधि से 25-25 हजार रुपये पीड़ित परिवारो को देंगे।शासन से भी 6/4 के तहत केश बनाने के लिए एसडीएम को कह दिया है।साथ ही श्री चौहान ने बताया कि मैं और हेमंत खंडेलवाल जी बर्राढाणा की तरह ही मुख्यमंत्री से बात कर दो-दो लाख की पीड़ित परिवार को सहायता देने की बात रखेंगे।

पीड़ित परिवारों को विधायक एवं एसडीओ ने दी समझाईस :-

पीड़ित परिवारो से जब विधायक मिलने पहुँचे तो पीड़ितो की आँखो में आंसू आ गए जिसमे विधायक महेंद्रसिंह चौहान ने कहा कि अपने आप को अकेला ना समझे हम सब तुम्हारे साथ है।वही एसडीएम भैंसदेही अजीत मरावी ने भी लोगो को समझाते हुए कहा कि होनी है, आप लोग परेशान ना होइये शासन-प्रशासन आपके साथ खड़ा है।आप लोगो की हर संभव मदद की जाएंगी।

विधायक बोले बर्राढाणा की तरह ही हर सामाजिक संगठन करे रिंगढाणा में भी मदद :-

विधायक महेंद्रसिंह चौहान ने हर सामाजिक संगठनों,सामाजिक कार्यकर्ताओ आदि लोगो से बर्राढाणा की तरह ही रिंगढाणा के पीड़ितो की मदद करने का आग्रह किया।ताकि लोगो की मदद हो सकें।