भोपाल। युवा पत्रकार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ गुप्ता जी द्वारा प्रदत्य अधिकारों का उचित प्रयोग कर श्री सतीश सिंह सिकरवार जी प्रदेश महासचिव द्वारा प्रदेश में संगठन को विस्तार करने हेतू मोहन गुर्जर को मध्यप्रदेश के सचिव पद पर नियुक्त किया गया है साथ ही हरदा जिले का सुनील राठौर को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है प्रदेश महासचिव जी ने इनके उज्जवल भविष्य की कामना की और सम्पूर्ण प्रदेश में युवा पत्रकारों को संगठित करने का कार्य सौंपा।
इस अवसर पर मोहन गुर्जर के प्रदेश सचिव एंव सुनील राठौर के जिला अध्य़क्ष बनाने पर राजेंद्र बिल्लौरे,पंकज मालवीय,वरुण,वसीम खान, अखिल खान,आनंद सरवरे, सहित कई पत्रकार साथी एवं मित्रों ने शुभकामाएं एवं बधाई दी l

