jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया विद्युत उपकेंद्र प्रकरण: अन्य आरोपियों की पहचान जारी, एक व्यक्ति से भरवाया गया मुचलका! हंडिया विद्युत उपकेंद्र प्रकरण: अन्य आरोपियों की पहचान जारी, एक व्यक्ति से भरवाया गया मुचलका! Big news HARDA: बुजुर्ग की संदिग्ध लाश मिली, पुलिस जांच में जुटी !! आज का पंचांगऔर राशिफल – 17 जून 2026, बुधवार मध्य प्रदेश की खास खबरें 17 जून 2026, बुधवार देश की खास बड़ी खबरें – 17 जून 2026, बुधवार आज विदेश की और बड़ी और खास खबरें – 17 जून 2026, बुधवार टिमरनी : अज्ञात कारणों से आदिवासी किसान ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या की। कुर्सी से उठकर दिव्यांग के पास पहुंचे कलेक्टर सोमेश मिश्रा,  कलेक्टर हो तो ऐसा जो गरीबों को दिल में... ‘संपदा 1.0’ में लंबित दस्तावेजों का 3 दिन में निराकरण कराएं पक्षकार

MOUSAM News: मप्र के कई जिलों में भारी बारिश अलर्ट, देखे आपके जिले का नाम.. पढ़िए पूरी खबर

खरगोन, बड़वानी, जबलपुर, कटनी, इंदौर एवं देवास  उज्जैन, भोपाल, ग्वालियर, सागर, जबलपुर  जिलों में कई स्थानों पर झमाझम वर्षा होगी।कई जिलों में अति भारी वर्षा का आरेंज अलर्ट जारी किया गया है| 

मकड़ाई एक्सप्रेस24 भोपाल  | मध्य प्रदेश में हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। मानसून द्रोणिका भी मध्य प्रदेश से होकर गुजर रही है। इसके अतिरिक्त पूर्व-पश्चिमी द्रोणिका भी मध्य प्रदेश एवं उसके आसपास सक्रिय है। इन मौसम प्रणालियों के असर से प्रदेश में रुक-रुककर वर्षा हो रही है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक शनिवार को इंदौर, उज्जैन, भोपाल, ग्वालियर, सागर, जबलपुर संभाग के जिलों में कई स्थानों पर झमाझम वर्षा होगी। शेष संभाग के जिलों में भी रुक-रुककर बौछारें पड़ेंगी।

मध्य प्रदेश में जिलों के लिए चेतावनी जारी

- Install Android App -

 खरगोन, बड़वानी, जबलपुर, कटनी, इंदौर एवं देवास जिले में अति भारी वर्षा का आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

 विदिशा, सीहोर, रायसेन, भोपाल, बुरहानपुर, खंडवा, आलीराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम, उज्जैन, गुना, दतिया, डिंडौरी, सतना, सीधी, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सागर, टीकमगढ़ एवं निवाड़ी जिले में मध्यम से भारी वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है।मौसम प्रणालियों के सक्रिय रहने से पूरे प्रदेश में अच्छी वर्षा हो रही है। वर्षा का सिलसिला अभी तीन-चार दिन तक बने रहने की संभावना है।