MP बिग न्यूज: चुनावी रंजिश में चली गोलियां 2 लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर, पूरा क्षेत्र बना पुलिस छावनी
अनिल उपाध्याय
देवास/मध्यप्रदेश
रविवार सुबह मध्यप्रदेश के देवास जिले के सतवास पुलिस थाना के अंतर्गत आने वाले गोला गुठान गांव मे जाट समाज के दो परिवारों के बीच चली आ रही में चुनावी रंजिश में 2 लोगों की जान चली गई।,जबकि एक अभी भी जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रहा है। घटना के बाद लोग अपने अपने घरों में डर के मारे दुबक गए हैं। उधर गोला गुठान और सतवास क्षेत्र में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।
11 जून 2023 रविवार को सुबह 9 बजे ग्राम गोलागुठान मैं जो कुछ घटा उसकी किसी भी ने भी कल्पना नहीं की थी। गाव मे जाट समाज के गोदारा वा देदढ़ परिवार के बीच चुनावी पुरानी रंजिश के चलते विवाद हो गया था। इसी दौरान गोलीबारी हुई। विवाद में गोदारा प6रिवार के तीन सदस्यों को गोली लगी है।
जिसमें से राजेश पिता नारायण गोदारा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कैलाश पिता रामचंद्र गोदारा की इन्दौर ले जाते समय मौत हो गई।,मृतक कैलाश भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अनिल गोदारा के पिता हैं। जबकि गंभीर रूप से घायल सुनील को इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है। हत्याकांड में शामिल दो युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
मृतकों का शासकीय अस्पताल सतवास में पीएम करा कर शव परिजनों को सौंप कर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। उधर मृतक के पिता ने आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की है। उसका कहना है कि जब तक आरोपियों के घरों पर बुलडोजर नहीं चलता वह अपने मृत पुत्रों के शवों का अंतिम संस्कार नहीं करेगा।