jhankar
ब्रेकिंग
हरदा रोड से शंकर मंदिर जाने वाले रास्ते पर डाली मुरम बनी मुसीबत फिसलकर कई लोग घायल हरदा में मोबाइल दुकान में चोरी, शटर तोड़कर लैपटॉप-मोबाइल और नगदी ले उड़े चोर !! नवोदय विद्यालय हरदा में कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त आवेदन में सुधार के लि... गौशालाओं में निराश्रित गौवंश को आश्रय देने के निर्देश जिले की गौशाला संचालकों की समीक्षा बैठक सम्पन... शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के प्रयास पर राजस्व विभाग की त्वरित कार्रवाई अस्थायी टीन शेड को हटाकर कराया... चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर बस खाई में गिरी, 7 की मौत, 7 घायल शनिवार की सुबह... मेरे दोस्त, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , आपका धन्यवाद"- नेतान्याहू, सोशल मीडिया पर भी भारत और... हरदा में ब्राह्मण समाज ने पेश की अनोखी मिसाल, स्वर्गीय पं. कैलाश चंद चौबे ने मरणोपरांत किया नेत्रदान हर घर तिरंगा अभियान की प्रेसवार्ता सम्पन्न हरदा: किसान के घर चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार; सोने-चांदी के जेवर बरामद

MP में फ्लैट भावांतर भुगतान योजना पर लग सकता है चुनाव का ग्रहण

भोपाल। भाजपा सरकार का मास्टर स्ट्रोक मानी जा रही भावांतर भुगतान योजना पर चुनाव का ‘ग्रहण” लग सकता है। विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से दो दिन पहले सरकार ने सोयाबीन और मक्का में फ्लैट भावांतर भुगतान योजना लागू करने के आदेश जारी किए थे। इसके हितग्राही मतदाता भी हैं, इसलिए सवाल उठ रहे हैं। वहीं कलेक्टरों ने भुगतान को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय परीक्षण करा रहा है। वहीं, मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना ‘संबल” में भी नए हितग्राहियों को फायदा नहीं मिलेगा।

सूत्रों के मुताबिक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ऐसी सभी योजनाओं पर नजर रख रहा है जिन पर आचार संहिता लागू होने से कुछ दिन पूर्व ही निर्णय लिए गए हैं और सीधे हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने वाली हैं। कांग्रेस भी मुख्यमंत्री असंगठित श्रमिक जनकल्याण योजना ‘संबल” के स्मार्ट कार्ड सहित अन्य योजनाओं पर सवाल उठा चुकी है।

बताया जा रहा है कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में संबल और भावांतर योजनाओं के भुगतान को लेकर परीक्षण करवाया जा रहा है। दरअसल, सोयाबीन और मक्का में फ्लैट भावांतर देने की योजना चार अक्टूबर को लागू करने का फैसला लेते हुए कलेक्टरों को आदेश जारी किए गए।

- Install Android App -

छह अक्टूबर विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ आदर्श आचार संहिता लागू हो गई। 29 सितंबर तक योजना के लिए किसानों को पंजीयन कराया गया और राजस्व विभाग 10 अक्टूबर तक किसानों द्वारा घोषित रकबे का सत्यापन कराया जाएगा। योजना के तहत ब्रिकी की शुरुआत 20 अक्टूबर से होगी और भावांतर की राशि तय करने का अधिकार मुख्यमंत्री को दिया गया है।

प्रदेश कांग्रेस की ओर से चुनाव कार्य के लिए अधिकृत प्रवक्ता जेपी धनोपिया ने बताया कि शुक्रवार को एक बार फिर संबल योजना को लेकर शिकायत की है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने लिखित में आवेदन मांगा है। पहले भी संबल स्मार्ट कार्ड को लेकर शिकायत की जा चुकी है, जिसका जवाब अभी तक नहीं मिला है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने इस मामले में सामान्य प्रशासन विभाग से रिपोर्ट मांगी है।

प्रदेश कांग्रेस ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा पर रोक लगाने की मांग करते हुए निर्वाचन कार्यालय में शिकायत की है। इसमें बताया गया कि यात्रा में शासकीय मशीनरी का दुरुपयोग किया जा रहा है। उधर, भाजपा की ओर से राम वनगमन पथ यात्रा के रथ से राजनीतिक प्रचार की सीडी देते हुए इस पर कार्यवाही करने की मांग की है। पिछले दिनों डिंडौरी में रथ को पुलिस ने जब्त कर लिया था, जिसकी कांग्रेस ने शिकायत की थी।