jhankar
ब्रेकिंग
18 नवंबर 2026: सोने के साथ चांदी भी हुई सस्ती, जानिए 24 कैरेट, 22 कैरेट और चांदी का भाव सीसीटीवी ने खोली पोल! 10 हजार की लूट की कहानी निकली झूठी, फरियादी ने खुद कबूला सच Today harda mandi bhav : हरदा जिले की चार मंडियों में 56,881 क्विंटल उपज की आवक, मक्का की बंपर आवक न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह के तहत दिव्यांगजनों को उनके विधिक अधिकारों एवं निशुल्क विधिक सहायता के... हरदा: लोक पर्व संजामाई की आरती और आंवला नवमी पूजन के साथ हुआ उद्यापन, नारीशक्ति ने की सुख-समृद्धि की... हरदा के जामली गांव की बैल जोड़ी ने सिवनी में मारी बाजी, 'शक्ति' और 'रुबाब' बने विजेता, जीते 1 लाख रु... सिराली में सामुदायिक व गीता भवन के लिए कॉलेज के पास 1-1 एकड़ जमीन का प्रस्ताव हरदा में नशे के कारोबार पर विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने सख्त, एसपी को सौंपा ज्ञापन भाजपा युवा मोर्चा हरदा की जिला कार्यकारिणी घोषित, राहुल सिंह पुनिया और सागर तिवारी बने जिला महामंत्र... हरदा में नशे का नेटवर्क गांव-गांव तक फैला, बड़े तस्कर अब भी पकड़ से बाहर

MP में 230 सीटों पर चुनाव लड़ेगी देवकीनंदन की पार्टी, किया ये बड़ा ऐलान

भोपाल: मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव में अब संतों की पार्टी भी उतर रही है, इसकी बुनियाद तो ग्वालियर में रखी जा चुकी थी। अखंड भारत मिशन के देवकीनंदन महाराज ने विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार खड़े करने का ऐलान किया है। वो प्रदेश की सभी 230 सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़े करेंगे। देवकी नंदन महाराज ने भोपाल में कहा 29 अक्टूबर को पार्टी के नाम और चुनाव चिन्ह का ऐलान किया जाएगा। कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर के पार्टी बनाने के एलान के साथ ही एमपी में सियासत भी शुरू हो गई है। कांग्रेस ने ठाकुरजी को बीजेपी का टूल बताया है।  बीजेपी इस बात से खुश है कि एट्रोसिटी एक्ट पर नयी पार्टी बनेगी तो फायदा उसका ही है। देवकीनंदन महाराज जो पार्टी बनाने जा रहे हैं उसकी बुनियाद भी एट्रोसिटी एक्ट ही होगी। वो पहले भी इस एक्ट के विरोध में अपनी आवाज बुलंद कर चुके हैं। अखंड भारत मिशन का दावा है कि सपाक्स सहित कुछ और दलों के साथ उनकी बातचीत हुई है, हो सकता है आने वाले दिनों में ये दल एक साथ होकर चुनाव लड़ें।

- Install Android App -

ग्वालियर में सितंबर में एससीएटी एक्ट के विरोध में शुरू हुए आंदोलन में कथाकार देवकी नंदन ठाकुर शामिल हुए थे। उस दौरान उन्होंने ऐलान कर दिया था कि दो महीने में सरकारों ने एससीएटी एक्ट में संशोधन और सवर्णों की बेहतरी के लिए कदम नहीं उठाए तो वो संत समाज के साथ खुद मैदान में उतरेंगे.करणी सेना के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर देवकी नंदन महाराज ने कहा कि था कि बिना जांच के गिरफ्तार करने का कानून दुनिया में तो क्या पाकिस्तान में भी नहीं है. एसी-एसटी एक्ट के ज़रिए सरकारें देश को बांटना चाहती हैं। हम देश को नही बंटने देंगे। उन्होंने हजारों लोगों की मौजूदगी में सवर्ण समाज की आवाज़ चुनाव में उठाने का एलान किया था और अब देवकी नंदन महाराज ने पार्टी बनाने का एलान कर दिया है।