jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: राजस्व निरीक्षकों को नायब तहसीलदार के रिक्त पदों पर पदोन्नति देने की मांग हरदा पुलिस की बड़ी सफलता: 24 घंटे में नकबजनी का खुलासा अतिवृष्टि को लेकर प्रशासन अलर्ट, SDM- SDOP ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण हंडिया : भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र पाल का हंडिया में आत्मीय स्वागत! एमपी-राजस्थान समेत कई राज्यों भारी बारिश बाड़मेर-बीकानेर में सड़कें डूबीं, यूपी में हाईवे पर आया गंग... छतरपुर: घरेलू विवाद में पत्नी ने डंडे से पीटकर पति की हत्या की, सबूत छिपाने की भी कोशिश भोपाल: BJP विधायक अजय विश्नोई के 4इमली स्थित सरकारी बंगले के ताले तोड़े विधायक के सूने बंगले में दि... हरदा हलचल पढे़ जिले की खास खबरे  सर्व ब्राह्मण समाज ने चलाया पौधारोपण अभियान प्लेटफॉर्म पर फिसलकर ट्रैक पर गिरे आरपीएफ कॉन्स्टेबल, ट्रेन की चपेट में आने से मौत अज्ञात व्यक्ति क...

MP विधानसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची 12 अक्टूबर को होगी जारी

भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान 12 अक्टूबर को करेगी। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के दिल्ली आवास में चल रही छानबीन समिति की बैठक में फैसला लिया गया। जानकारी के अनुसार 150 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा हो चुकी है।

मधय प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने को बताया कि उम्मीदवारों से संबंधित कुछ जानकारी चाहिए थे। जिसके प्राप्त होते ही काम आगे बढ़या जाएगा। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों के बारे में मिली जानकारी के आधार पर पार्टी जल्द ही नाम तय कर लेगी।

- Install Android App -

वहीं, राज्य के प्रभारी दीपक बावरिया ने कहा कि करीब 150 सीटों पर चर्चा हो चुकी है। उम्मीदवारों के नाम फाइनल करने का काम तेजी से चल रहा है। इससे पहले सोमवार को भी समिति की मैराथन बैठक हुई थी। सुबह से शुरू हुई बैठक देर रात खत्म हुई थी, लेकिन प्रत्याशी के नाम तय नहीं हो पाए थे। मंगलवार सुबह से फिर समिति के सदस्य बैठे और विचार शुरू हुआ।

बैठक में समिति अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री, प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया, प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, समन्वय समिति के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह, प्रचार समिति अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया मौजूद हैं।