jhankar
ब्रेकिंग
इंदौर में स्कूल और स्टेशनरी दुकानों पर FIR, महंगी किताब-ड्रेस खरीदने का दबाव भोपाल में यूपी की युवती से दुष्कर्म का मामला, आरोपी बिल्डर फरार वंदे मातरम् विवाद में कांग्रेस पार्षद का मुंह काला करने पर 51 हजार रुपये का इनाम वंदे मातरम पर इंदौर पार्षद रुबीना का बयान, पूर्व मंत्री उषा ठाकुर ने जताया कड़ा विरोध कूनो ने फिर दिखाई उम्मीद की किरण, चीता गामिनी ने 4 स्वस्थ शावकों को दिया जन्म Big news harda : ग्राम बडझिरी में भीषण अग्निकांड, 7-8 मकान जलकर राख इंदौर चिड़ियाघर में अंडर वॉटर टनल, 35 करोड़ में बनेगा दुबई और सिंगापुर जैसे मॉडल का निर्माण नर्मदा में बोटिंग करते वक्त चट्टानों पर आराम करता तेंदुआ, पर्यटकों में अफरातफरी अमरनाथ यात्रा के लिए 15 अप्रैल से एडवांस रजिस्ट्रेशन शुरू, 554 बैंक ब्रांच में होगी सुविधा उपलब्ध Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

MP BIG News : चुनाव लड़ने के लिए प्रधान आरक्षक सोलंकी ने नौकरी छोड़ी ,कांग्रेस से टिकट देने की मांग

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 नेपानगर। पुलिस विभाग के एक प्रधान आरक्षक ने विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) ले ली है। इसके साथ ही अब कांग्रेस के बड़े नेताओं से मिल कर नेपानगर विधानसभा क्षेत्र से टिकट देने की मांग कर रहे हैं।विधानसभा क्षेत्र के धूलकोट निवासी शिवलाल सोलंकी की। उनका कहना है कि उनका पूरा परिवार कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित रहा है। साथ ही इस सीट से पार्टी के पास कोई नया और निर्विवाद चेहरा नहीं है। लिहाजा उन्हें मौका दिया जाना चाहिए।

 

- Install Android App -

शिवलाल अब तक पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन, कांग्रेस के जिला प्रभारी कैलाश कुंडल, सह प्रभारी यशवंत सिलावट, अर्जुन मोड़वाड़िया, विक्रांत भूरिया, स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य अरुण यादव, रामू टेकाम सहित अन्य नेताओं से मिल कर अपनी भावना से अवगत करा चुके हैं। ज्ञात हो कि शिवलाल कुछ दिन पहले तक नेपानगर थाने में ही पदस्थ थे।