jhankar
ब्रेकिंग
हनीफाबाद स्कूल में प्लास्टर गिरने से घायल छात्रा प्रियांशी से मिलने पहुंचे कलेक्टर मूंग उपार्जन को लेकर किसान उग्र, विधायक निवास के बाहर किया प्रदर्शन , विधायक ने कहा - मुख्यमंत्री से... हरदा में किसानों का उग्र आंदोलन: मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था के विरोध में नेशनल हाईवे जाम, पहले दि... मांधाता के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सैनिक भीम सिंह गुर्जर को मिली बड़ी जिम्मेदारी भाजपा सैनिक प्... 15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील जयपुर: 7 लाख में मां की सुपारी देकर बेटी ने रच दी हत्या की साजिश, पुलिस ने खोली परतें हरदा: अवैध मड पंप पर सिर्फ ₹5000 का जुर्माना, अमर रोचलानी ने उठाए सवाल, बोले- पूरे तंत्र की हो निष्प... मुरैना: "साली को घुमाने" के शक में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, पत्नी के सामने दी ... हरदा हलचल- 15.07.2026 बुधवार हरदा जिले की प्रमुख खबरों की झलकियां

MP BIG NEWS: देवास स्वास्थ विभाग मे 4.26 करोड़ रुपये का घोटाला 9 पर मामला दर्ज

दो पूर्व सीएमएचओ, एक टीकाकरण अधिकारी, तीन बाबू और तीन अस्पताल कर्मचारी शामिल

मकडाई एक्प्रेस 24 देवास। सीएमएचओ कार्यालय में करोड़ों रुपये की अनियमितताओं के मामले मे अधिकारियो द्वार की गई जांच में कुल 74 लोग दोषी पाए गए हैं, जिनमें से 9 के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। अब बाकी 65 लोगों की जांच की जाएगी और आवश्यकता होने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई।

स्वास्थ्य विभाग मे 4.26 करोड़ रुपये के अनियमित भुगतान का मामला है। कलेक्टर ऋषव गुप्ता की रिपोर्ट पर मंगलवार देर रात को मामला दर्ज किया गया ।

ये है पूरा मामला

स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी अभिषेक शर्मा की रिपोर्ट पर देर रात पुलिस ने यह कार्रवाई की। आरोपियों में दो पूर्व सीएमएचओ, एक टीकाकरण अधिकारी, तीन बाबू और तीन अस्पताल कर्मचारी शामिल हैं।मार्च में सामने आए इस मामले की जांच के दौरान, संयुक्त संचालक कोषालय उज्जैन ने सीएमएचओ कार्यालय को सील कर दिया था। करीब ढाई महीने की जांच के बाद, उन्होंने कलेक्टर को रिपोर्ट सौंपी। इसके बाद कलेक्टर गुप्ता ने पिछले सप्ताह से रिपोर्ट का विस्तृत अध्ययन करवाया और जांच पूरी होने पर मंगलवार रात एफआईआर के लिए आवेदन दिया गया।

- Install Android App -

इन लोगो पर हूई दर्ज एफआईआर

प्रारंभिक जांच और पुलिस को दिए गए आवेदन के आधार पर, कोतवाली पुलिस ने पूर्व सीएमएचओ एमपी शर्मा, विष्णुलता उइके, टीकाकरण अधिकारी डॉ. कैलाश कल्याणे, ऑपरेटर प्रकाश साठे, रवि वर्मा, अश्विन सूर्यवंशी और जिनके खातों में पैसे जमा हुए उन कर्मचारियों अंकित घाडगे, योगेश कहार, पंकजसिंह गुर्जर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

अनियमित भुगतान का मामला

मंगलवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता में कलेक्टर गुप्ता ने बताया कि जांच में 4.26 करोड़ रुपये का अनियमित भुगतान पाया गया है, जिसमें कुल 74 लेनदेन शामिल हैं। अभी तक 1.32 करोड़ रुपये की वसूली हो चुकी है और वसूली की कार्रवाई जारी है। ये अनियमितताएं 2018-2019 से 2022-2023 के बीच की हैं।

इनका कहना है:-

मामले में 9 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर की गई है। बाकी खाताधारकों की जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।” -विशेष अग्रवाल CSP, देवास