jhankar
ब्रेकिंग
हरदा : मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रन्हाईकला का किया निरीक्षण किया हरदा न्यूज़ : आंगनवाड़ी केन्द्रों में भोजन व नाश्ता गुणवत्तापूर्ण व सही मात्रा में मिले जिला कार्यक्र... प्राइवेट स्कूलों की नवीन मान्यता व मान्यता नवीनीकरण हेतु आवेदन की अंतिम तिथि अब 20 जनवरी हरदा जिले के 3 स्थानीय अवकाश घोषित पेंशनर्स अपने सेवाकाल के उल्लेखनीय अनुभव शेयर करें कोई भी समस्या हो तो अवगत कराएं - कलेक्टर इंदौर पहुंची भारत और न्यूजीलैंड की टीमें, 18 जनवरी को खेला जाएगा मुकाबला हरदा जिले में उर्वरक वितरण के लिए ‘ई-विकास प्रणाली’ का शुभारंभ उज्जैन में 1.85 करोड़ की धोखाधड़ी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार हरदा : ब्लॉक स्तरीय खेलो एमपी यूथ गेम्स सम्पन्न इंदौर : सराफा बाजार में नकाब प्रतिबंध, सुरक्षा और आजादी पर बहस छिड़ी

MP Big News : बदमाशों ने इंडियन आइल कंपनी के मैनेजर को घर में बंधक बनाकर की डकैती

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर।शहर में अपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। अपराधियों के हौसलें इतने बुलंद है कि शहर की पाश कालोनियों में हथियार लेकर डाका डाल रहे हैं। घर मालिक को बंधक बनाकर मारपीट कर घर का सामान की लूट कर रहे है। ऐसी ही एक घटना शहर के बाणगंगा क्षे़त्र स्थित लंदन विला की है।कालोनी मेें इंडियन आइल कार्पोरेशन के मैनेजर पुष्पेंद्रसिंह  के घर पर हथियारबंद डकैतों ने डाका डाला । पुष्पेंद्र सिंह और उनकी पत्नि को बंधक बनाकर मारपीट की। इसके बाद  घर में रखा कीमती सामान सोना- चांदी के जेवर और कार लूट कर ले गए। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज से जांच में जुट गई।

- Install Android App -

पुलिस को मिले फुटेज

पुलिस ने कालोनी में लगे सीसीटीवी फूटेज खंगाले जिससे पुलिस सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों की जानकारी मिली है। घटना में 5 नकाबपोश बदमाश शामिल है। उन्होने पहले कुछ और घरों को देखा मगर पुष्पेंद्र के घर मे घुस गए जहां वारदात को अंजाम दियां। बदमाशों ने पूरे घर की तलाशी ली  घर में जो कीमती सामान मिला उसे लेकर फरार हो गए। 10-12 दिन में दूसरी बार एक जैसी ही वारदात हुई, पुलिस का खौफ अब बदमाशों में नही है।