jhankar
ब्रेकिंग
हनीफाबाद स्कूल में प्लास्टर गिरने से घायल छात्रा प्रियांशी से मिलने पहुंचे कलेक्टर मूंग उपार्जन को लेकर किसान उग्र, विधायक निवास के बाहर किया प्रदर्शन , विधायक ने कहा - मुख्यमंत्री से... हरदा में किसानों का उग्र आंदोलन: मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था के विरोध में नेशनल हाईवे जाम, पहले दि... मांधाता के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सैनिक भीम सिंह गुर्जर को मिली बड़ी जिम्मेदारी भाजपा सैनिक प्... 15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील जयपुर: 7 लाख में मां की सुपारी देकर बेटी ने रच दी हत्या की साजिश, पुलिस ने खोली परतें हरदा: अवैध मड पंप पर सिर्फ ₹5000 का जुर्माना, अमर रोचलानी ने उठाए सवाल, बोले- पूरे तंत्र की हो निष्प... मुरैना: "साली को घुमाने" के शक में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, पत्नी के सामने दी ... हरदा हलचल- 15.07.2026 बुधवार हरदा जिले की प्रमुख खबरों की झलकियां

MP BIG NEWS: मंदसौर में संतरे के बगीचे मे मिली ड्रग्स की फैक्ट्री!  नशे के काले कारोबार के शिकार हो रहे युवा

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 मंदसौर। जिले में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने संतरे के बगीचे में चल रही सिंथेटिक ड्रग्स की फैक्ट्री पकड़ी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) ने जिले के गरोठ तहसील के ग्राम खेरखेड़ा सोमवार रात संतरे के बगीचे में सिंथेटिक ड्रग्स (एमडीएमए) की फैक्ट्री पकड़ी।

80 किलो सामग्री एक आरोपी गिरफ्तार

छापामार टीम ने कार्यवाही करते हुए एक आरोपी के पास से 80 किलो कच्ची सामग्री व 7.5 लीटर केमिकल भी जब्त किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि इस सामग्री से 50 किलो एमडीएमए ड्रग्स बन सकता था। यह फैक्ट्री लगभग दो माह से चल रही थी।

 

- Install Android App -

खेत से खोदकर निकाली सामग्री

आरोपित ने पूछताछ में यह भी बताया कि ड्रग्स बनाने के लिए आवश्यक केमिकल व अन्य सामग्री पास के खेत में गड़े हुए हैं। खोदाई कर यह सामग्री भी जब्त की गई।

 

एमडीएमए बनाने में घातक सामग्रियाँ का उपयोग

जांच टीम को फैक्ट्री की तलाशी के दौरान एसीटोन, टोल्यूनि, हाइड्रोक्लोरिक एसिड, सोडियम सल्फेट, सोडियम कार्बोनेट, सल्फ्यूरिक एसिड, ब्रोमीन वाटर, इथेनाल आदि सामग्री-केमिकल जब्त किए गए हैं। एमडीएमए बनाने में उपयोग आने वाले यूवी कंट्रोलर, वैक्यूम ओवन, तराजू, टेस्ट-ट्यूब, फनल, पिपेट, बीकर, फ्लास्क, फिल्टर, स्टैंड, वाटर पंप, कैलीपर, तार, ड्रम, पाइप, बाल्टी, माप वाले मग, ग्लास, प्लेट आदि उपकरण और मशीनें भी जब्त की गईं।

इनका कहना है – इस स्थान पर एमडीएमए की फैक्ट्री चलने की सूचना मिली थी। संतरे के बगीचे के बीच सुनसान जगह पर बने मकान में चल रही फैक्ट्री से एमडीएमए ड्रग्स बनाने में उपयोग की जाने वाली मशीनरी, उपकरण और केमिकल जब्त किए गए हैं।आरोपित के विरुद्ध नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।- 

संजय कुमार, उपायुक्त, नारकोटिक्स विभाग मप्र