jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 17 दिसंबर 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे नर्मदापुरम: लिव-इन प्रेमिका की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार अपर नर्मदा, राघवपुर और बसानिया बहुउद्धेशीय परियोजनाओं के डूब प्रभावितों के लिए विशेष पैकेज स्वीकृत मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की समाधान योजना में 1 लाख 74 हजार उपभोक्ता जुड़े महिलाओं के सम्मान में कांग्रेस मैदान में, फूंका मंत्री विजय शाह का पुतला विधायक गोलू शुक्‍ला के बेटे की शादी के वीडियो सोशल मीडिया पर छाए उज्जैन : 9 साल की मासूम की हत्या, आरोपी गिरफ्तार इंदौर : बदमाशों की गोली युवक पर लगी, लेकिन मोबाइल ने बचाई जान मऊगंज में प्रशासन का ठंड में खुले आसमान के नीचे अनशन खंडवा में दर्दनाक घटना, तीन घरों में लगी आग, जिंदा जला किसान

MP BIG NEWS: भारतीय सेना में 22 सालों तक अपनी सेवाएं देने के बाद सेवानिवृति होने पर फौजी दिनेश जाट (गबु फौजी का गृह ग्राम आने पर किया भव्य स्वागत !

मनावर(पवन प्रजापत)धार जिले कि तहसील मनावर के ग्राम साततलाई के रहने वाले फौजी दिनेश जाट (गबु फौजी) का भारतीय सेना में 22 सालों तक अपनी सेवाएं देने के बाद सेवानिवृति होकर दिनांक 9 अक्टूबर को सैनिक अपने गृह साततलाई पहुंचे। सेवानिवृत होने पर मनावर शहर सहित सिंघाना, गणपूर के नागरिकों ने आगमन पर स्वागत पुष्पमाला और फूलों की बारिश कर भव्य स्वागत किया।

- Install Android App -

बुधवार शाम को मनावर पहुंचने पर फौजी दिनेश जाट ने स्थानीय गांधी चौराहे पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया। जहां नगर के सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत में सूरज जाट, पार्षद लक्ष्मी जाट, ओम प्रकाश सोंलकी, अखिलेश कुशवाह, हरीश खंडेलवाल, अशोक करेजा, लोकेश पाटीदार, प्रकाश पांडे, आदि कार्यकर्ताओं ने गांधी चौराहे पर नारेबाजी करते हुए स्वागत किया । फौजी दिनेश जाट को बुधवार को आर्मी सेंटर महू से खुली जीप में सवार होकर आये ।

साथ देशभक्ति गीतों के साथ शहर और ग्रामवासियों का दिल से आभार माना है। ग्राम में अगमन पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।