jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : न कोई दिखावा, न कोई मंच, न कोई प्रचार... फिर भी हर शाम भक्तिभाव से भर उठता है पागल बाबा आश्... हंडिया : झोपड़ी में गुजर रही जिंदगी, जनसुनवाई में पहुंचा पांच बेटियों का पिता; अधिकारियों ने दिया आव... मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना से युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार का अवसर पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा में डिप्लोमा इंजीनियरिंग के द्वितीय चरण में प्रवेश पंजीयन प्रारम्भ अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं मध्य प्रदेश कीव खास खबरें - 9 जून 2026 आज, 9 जून 2026 की देश की खास खबरें जनसुनवाई में एसडीएम ने दिए संबंधित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश, 11 केवी विद्युत लाइन ने छीन ली जान, शव रखकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा,  इटारसी मार्ग 4 घंटे जाम हंडिया विद्युत उपकेंद्र विवाद: अनुशासन तिवारी सहित अन्य पर एफआईआर दर्ज, पुलिस ने शुरू की विवेचना,,,

Mp Breaking News: कुएं में मिली 50 साल के व्यक्ति की लाश, पुलिस जांच में जुटी !

सिराली : सिराली थाना अंतर्गत करीबी ग्राम जिनवानिया में मंगलवार को खेत के एक कुएं में एक व्यक्ति की लाश मिली। मृतक की पहचान खातेगांव निवासी इरशाद पिता हुसैन खान 50 साल के रूप में हुई। सिराली पुलिस ने शव कुएं से निकलवाकर पंचनामा बनाया लाश पीएम के लिए खिरकिया भेज दी गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तहत 8 दिसंबर को वह जिनवानिया अपनी ससुराल आया और 9 दिसंबर को ससुराल वालो को 12 बजे की बस से घर वापस खातेगांव जाने का कहा। इसके बाद घर वाले मजदूरी पर चले गए। इसके बाद शाम को उनके साले मुबारिक पिता ईदु पिंजारा के पास उनकी बहन का फोन आया कि उसके जीजा घर नहीं लौटे हैं। इसके बाद तीसरे दिन मंगलवार को मृतक के साले ने खेत से घास काटने के दौरान पास ही खेत के कुएं से दुर्गंध आते देख उसमें झांककर देखा तो शव दिखा, फिर पुलिस को सूचना दी।