jhankar
ब्रेकिंग
रिश्वत पर लगाम लगाने की कोशिश तहसीलदार ने चैंबर के बाहर टांग दिया अपना मोबाइल नंबर, बोले - पैसे मां... 18 जून 2026, गुरुवार – मध्यप्रदेश की अपडेट खास खबरें 18 जून 2026, गुरुवार को विदेश और देश की बड़ी खबरें बड़ी खबर: ईरान-अमेरिका युद्धविराम की उम्मीद, होर्मुज खुलने से तेल की कीमतें गिर सकती हैं | भारत को ह... तारीफ़नामा बनाम माफ़ीनामा ! नर्मदापुरम संभाग में जनकल्याण शिविर का आज आखिरी दिन: 7 दिन में हजारों समस्याओं का मौके पर निपटारा राष्ट्रपति के कार्यक्रम में अधिकारियों की ड्यूटी, सिवनी मालवा तहसील कार्यालय में पसरा सन्नाटा MP में देश विरोधी गतिविधियों पर बड़ा एक्शन: ATS ने 4 राज्यों से 4 आरोपी दबोचे, NIA भी रख रही नजर 18 जून 2026, गुरुवार – 12 राशियों का राशिफल | आज 18 जून गुरुवार मध्यप्रदेश का मौसम अपडेट

MP Breking News : कमलनाथ आज रोड शो के दौरान गुटबाजी,स्वागत को लगे पोस्टर भी फाड़े

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 नीमच। प्रदेश ही नही देश की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी कांग्रेस में गुटबाजी ही उसकी विफलता महत्वपूर्ण कारण है। मामला बड़ा स्तर का हो या विधानसभा क्षेत्र का चुनाव के दौरान अनेक उम्मीदवार खडे़ हो जाते है जिसे टिकट नही मिलता वहीं भस्मासुर बनने लगते है और अपनी पार्टी को नुकसान पहुंचाते है। आज मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस अध्‍यक्ष कमलनाथ आज नीमच में रोड शो कर रहे हैं।इस दौरान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए दावेदार नाथ के सामने अपने.अपने कार्यकर्ताओं के साथ शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं।
इस से पहले पूर्व मुख्यमंत्री नाथ के स्वागत के लिए आगमन के पूर्व पूरे शहर में बैनर पोस्टर लग गए। मगर इसमें कांग्रेसियो की गुटबाजी तब नजर आई शहर में पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन को लगे पोस्टर भी फाड़े गए हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया, जिला कांग्रेस के संगठन मंत्री बृजेश मित्तल तथा जिला कांग्रेस प्रवक्ता भगत वर्मा ने बताया कि पत्रकार वार्ता के बाद पूर्व मुख्यमंत्री नाथ का बस स्टैंड से रोड शो प्रारंभ हुआ जो फव्वारा चौक होते हुए टैगोर मार्ग कांग्रेस कार्यालय गांधीभवन के सामने होते हुए टाउन हाल पहुंचेगा।

- Install Android App -

रोड शो के दौरान कमलनाथ का जगह.जगह स्वागत किया जा रहा है। टाउन हाल में आयोजित कार्यक्रम में जिले के मंडलम एवं सेक्टर प्रभारियों की परिचर्चा मे भाग लेंगे। इसके साथ ही जिला जिला उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ के व्यापारिियों एवं उद्योगपतियों तथा दिव्यांग प्रकोष्ठ से चर्चा करेंगे। टाउन हाल में कार्यक्रम के बाद कमलनाथ दशहरा मैदान पहुंच कर आयोजित जनसभा को संबोधित करेगे।