jhankar
ब्रेकिंग
तिरुवनंतपुरम नगर निगम में पहली बार भाजपा का कब्जा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं की परीक्षा का पैटर्न बदला, प्रश्न पत्रों को तीन और चार खंडों... रेल सफर में बदलाव : ट्रेनों में अब बड़े फूड ब्रांड का स्वादिष्ट खाना मिलेगा श्योपुर में कलेक्टोरेट पर प्रदर्शन करने के मामले में कार्रवाई, विधायक सहित 17 कांग्रेसियों पर एफआईआर उमरिया जिले में संदिग्ध हालत में नदी किनारे बाघ की मौत सीधी : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के काफिले में हादसा महाकाल मंदिर से प्राचीन विष्णु मंदिर हटाया, विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने किया विरोध प्रदर्शन बुरहानपुर : भाजपा जिलाध्यक्ष की पत्नी-बेटी से सरपंच प्रतिनिधि ने की मारपीट खरगोन की कुंदा नदी से 130 लोगों ने निकाला 60 ट्रॉली कचरा नीमच : हाईवे पर 3 गाड़ियों में टक्कर, स्कूल संचालक पति-पत्नी समेत 3 की मौत

MP Election News : टिकट मिलने से हैरान विजयवर्गीय PM मोदी पर ये क्या बोल गए, जानें

MP Election News : भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनावों को लेकर जारी हुई दूसरी लिस्ट के बाद हलचल मची हुई है. बीजेपी ने इस सूची में 3 केंद्रीय मंत्रियों समेत 7 सांसदों को भी टिकट दिया है. इसके साथ ही भाजपा ने दिग्गज नेता और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को टिकट देकर चौंका दिया है. खुद विजयवर्गीय भी हैरान हैं और उन्होंने कहा है कि वह इसके लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं थे. बता दें कि अभी तक कांग्रेस ने एक भी नाम या सूची मध्य प्रदेश चुनावाें को लेकर जारी नहीं किया है.

MP Election News

कैलाश विजयवर्गीय ने टिकट मिलने को लेकर हैरानी जताई और कहा- मैं मानसिक रूप से तैयार नहीं था, लेकिन पार्टी का जो आदेश है उसे मनाना ही पड़ेगा. जब हम बंगाल में लड़ सकते हैं तो मध्य प्रदेश हमारा घर है. 24 के चुनाव में भी हम मध्य प्रदेश से 29 सीट लेकर आएंगे. कैलाश ने बड़े नामों के चुनाव में उतरने को लेकर कहा- ‘यह रणनीति होती है जब हम दूसरे प्रदेशों में नहीं डरते हैं तो मध्य प्रदेश तो हमारा घर है मैं पूरे मध्य प्रदेश में ध्यान दूंगा.’

मालवा निमाड़ में ऐसा कोई शहर नहीं, जहां पटाखे न फूटे हों: कैलाश

- Install Android App -

दूसरी लिस्ट को लेकर जब उनसे सवाल पूछा गया कि उन्हें पता था, लिस्ट में नाम होगा. इस पर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा- “9 साल से मोदी जी प्रधानमंत्री हैं. यह कब क्या निर्णय लेते हैं. यह किसी को नहीं पता होता. यह रणनीति होती है.” मालवा निमाड़ में असर को लेकर कैलाश ने कहा- मालवा-निमाड़ में मुझे टिकट मिलने के बाद कल कोई ऐसा शहर नहीं था, जहां पटाखे नहीं फूटे हों. सीएम के चेहरे को लेकर बोले कि मैं भाजपा का कार्यकर्ता हूं और कार्यकर्ता ही रहना चाहता हूं.

कमलनाथ को चुनाैती देता हूं: विजयवर्गीय

इंदौर 1 से कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला को लेकर कहा- वैसे ही बड़े आदमी हैं, 10-15 करोड रुपए में विधानसभा में खर्च कर चुके हैं, हम छोटे से कार्यकर्ता हैं. विजयवर्गीय ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा- लगता है कि हम घबरा गए, लेकिन पूरी कांग्रेस बेहोश पड़ी है. अब चुनाव के बाद ही वह कुछ कर पाएंगे. भाजपा के गृहमंत्री (अमित शाह) चाणक्य हैं. उनसे राजनीतिक लड़ाई लड़ना, यह सोच कमलनाथ और दिग्विजय से बहुत बड़ी है. मैं कमलनाथ जी को चुनौती देता हूं कि विधानसभा का चुनाव तो हार गए हैं, लेकिन लोकसभा का चुनाव बचाने के लिए अभी से लग जाएं. कांग्रेस द्वारा दूसरी सूची को लेकर लगातार तंज कसे जा रहे हैं. इसे लेकर विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस को लगता है कि हम घबरा गए हैं, लेकिन पूरी कांग्रेस बेहोश पड़ी है. अब चुनाव के बाद ही वह कुछ कर पाएंगे.

संजय शुक्ला ने कहा- विजयवर्गीय को चखाएंगे हार का स्वाद

भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को एक नंबर विधानसभा से प्रत्याशी बनाए जाने के बाद कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला का बड़ा बयान आया है. बोले- “मेरे पिता विष्णु प्रसाद शुक्ल ने ही कैलाश विजयवर्गीय को पार्षद, विधायक और महापौर बनवाया था. इस रिश्ते से मैं भी उनका पुत्र हूं, विधानसभा एक से कैलाश विजयवर्गीय को हार का स्वाद चखना पड़ेगा, मैं विजयवर्गीय के सामने विधानसभा चुनाव दम के साथ लडूंगा. अपने वरिष्ठ नेताओं को जानकारी दे चुका हूं. मेरा विधानसभा एक में ही जन्म हुआ है यही मरूंगा. मैंने जनता के लिए बहुत काम किया है. जनता फैसला करती है. मैं कांग्रेस छोड़ कर कही नहीं जाऊंगा. एक नंबर की जनता मेरे साथ है, चुनाव लड़ूंगा.”