jhankar
ब्रेकिंग
हनीफाबाद स्कूल में प्लास्टर गिरने से घायल छात्रा प्रियांशी से मिलने पहुंचे कलेक्टर मूंग उपार्जन को लेकर किसान उग्र, विधायक निवास के बाहर किया प्रदर्शन , विधायक ने कहा - मुख्यमंत्री से... हरदा में किसानों का उग्र आंदोलन: मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था के विरोध में नेशनल हाईवे जाम, पहले दि... मांधाता के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सैनिक भीम सिंह गुर्जर को मिली बड़ी जिम्मेदारी भाजपा सैनिक प्... 15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील जयपुर: 7 लाख में मां की सुपारी देकर बेटी ने रच दी हत्या की साजिश, पुलिस ने खोली परतें हरदा: अवैध मड पंप पर सिर्फ ₹5000 का जुर्माना, अमर रोचलानी ने उठाए सवाल, बोले- पूरे तंत्र की हो निष्प... मुरैना: "साली को घुमाने" के शक में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, पत्नी के सामने दी ... हरदा हलचल- 15.07.2026 बुधवार हरदा जिले की प्रमुख खबरों की झलकियां

MP अजब है गजब है। मप्र पुलिस का नया कारनामा, मारपीट के मामले वर्षो पहले मृत व्यक्तियों को बनाया आरोपी

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 गंजबासौदा। आजकल मप्र मे पुलिस के नए नए कारनामे सामने आ रहे है। पुलिस कही तो लोगो राह मे रोक चेकिँग के नाम से अवेध वसूली करती है। लोगो के दुकान से मनमाना सामान उठा लेते है। अभी शहर मे पुलिस का नया कारनामा सामने आया है। जहां पुलिस थाने में दो मृत लोगों के नाम मारपीट के प्रकरण में आरोपी बनाया गया लिखित एफआईआर में नाम भी शामिल किया है।

सोमवार को फरियादी पक्ष ने एडिशनल एसपी डा.प्रशांत चौबे को ज्ञापन सौंपकर इस गड़बड़ी की शिकायत की है। दरअसल, चार दिन पहले 17 जुलाई को ग्राम बरेठ में प्रजापति और गुर्जर समाज के बीच हाल ही में गांव में विवाद हुआ था।

 

पुलिस की जांच मे गंभीर चूक

- Install Android App -

पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों पर त्वरित एफआईआर दर्ज की, लेकिन जांच में गंभीर चूक सामने आई। गुर्जर पक्ष के खिलाफ लिखी गई एफआईआर में जिन नामों को शामिल किया गया, उनमें दो व्यक्ति कई वर्ष पहले मृत हो चुके है।इस बात को फरियादी पक्ष ने थाने में बताई तो कोई सुन ने को तैयार नही था।

 

मामले की जांच जारी।

इस संबंध में एडिशनल एसपी डा.प्रशांत चौबे ने कहा कि ग्रामीणों ने एक व्यक्ति के घटना स्थल पर मौजूद नहीं होने की बात कही है। वहीं दो मृत लोगों के नाम एफआईआर में दर्ज होने की शिकायत की है। उन्होंने इस मामले की जांच गंजबासौदा एसडीओपी को सौंपी है। उचित कार्यवाही की जाएगी।