jhankar
ब्रेकिंग
खेती किसानी: खेतों में गेहूं बुआई के बाद किसान माछुंद्री माई की करते है पूजा तिरुवनंतपुरम नगर निगम में पहली बार भाजपा का कब्जा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं की परीक्षा का पैटर्न बदला, प्रश्न पत्रों को तीन और चार खंडों... रेल सफर में बदलाव : ट्रेनों में अब बड़े फूड ब्रांड का स्वादिष्ट खाना मिलेगा श्योपुर में कलेक्टोरेट पर प्रदर्शन करने के मामले में कार्रवाई, विधायक सहित 17 कांग्रेसियों पर एफआईआर उमरिया जिले में संदिग्ध हालत में नदी किनारे बाघ की मौत सीधी : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के काफिले में हादसा महाकाल मंदिर से प्राचीन विष्णु मंदिर हटाया, विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने किया विरोध प्रदर्शन बुरहानपुर : भाजपा जिलाध्यक्ष की पत्नी-बेटी से सरपंच प्रतिनिधि ने की मारपीट खरगोन की कुंदा नदी से 130 लोगों ने निकाला 60 ट्रॉली कचरा

MP Nari Samman Yojana : नारी सम्मान योजना में 2000 रुपए महीना, MP की सभी बहनें होंगी पात्र, जानें

MP Nari Samman Yojana : मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ जी ने राज्य की बहनों के लिए नारी सम्मान योजना की शुरुआत की जिसका उद्देश्य महिलाओं को सशक्त आत्मनिर्भर और आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना की सबसे खास बात यह है की इसमें राज्य की महिलाओं को बिना किसी पात्रता मानदंड और बिना किसी शर्त लाभ प्रदान किया जाएगा। नारी सम्मान योजना की शुरुआत छिंदवाड़ा जिले से 9 में 2023 को की गई और अब पूरे राज्य में इस योजना के रजिस्ट्रेशन किए जा रहे हैं।

MP Nari Samman Yojana में 2000 रुपए महीना

नारी सम्मान योजना मध्य प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए शुरू की गई एक योजना है। इस योजना के तहत, महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। इसके अलावा, उन्हें रसोई गैस सिलेंडर के लिए 500 रुपये की अतिरिक्त राशि दी जाती है।

MP Nari Samman Yojana में दिए जाने वाले लाभ और सुविधाएं

  1. नारी सम्मान योजना के अंतर्गत महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाया जा रहा है।
  2. नारी सम्मान योजना के अंतर्गत महिलाओं को प्रतिमाह आर्थिक सहायता दी जा रही है।
  3. नारी सम्मान योजना के अंतर्गत 2000 रुपए की आर्थिक सहायता राज्य की महिलाओं को बिना किसी शर्त दिया जाएगा।
  4. नारी सम्मान योजना के अंतर्गत 1500 रुपए महिलाओं के खाते में डायरेक्ट बैंक डीबीटी के माध्यम से दिए जाएंगे।
  5. नारी सम्मान योजना में बढ़ती महंगाई को देखते हुए रसोई गैस में राहत दी गई है इस योजना के जरिए महिलाओं को 500 रुपए में गैस सिलेंडर दिया जाएगा।
  6. इस योजना के अंतर्गत कांग्रेस सरकार राज्य की जनता को अन्य लाभ भी दे रही है जैसे – 100 यूनिट मुफ्त बिजली और 200 यूनिट बिजली आधी दर पर।

MP Nari Samman Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज हैं:

- Install Android App -

  • आधार कार्ड
  • समग्र आईडी कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता पासबुक
  • बैंक आईएफएससी कोड
  • मोबाइल नंबर

नारी सम्मान योजना में आवेदन करने के लिए आपको पासपोर्ट साइज फोटो, राशन कार्ड और आधार से लिंक बैंक अकाउंट भी चाहिए होगा। इसके अलावा आपको अपने आधार कार्ड की फोटो कॉपी, मूल निवास प्रमाण पत्र और आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता होगी। यदि आपका निवास प्रमाण पत्र नहीं बना है, तो आप अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र जाकर इसे बनवा सकते हैं। नारी सम्मान योजना के तहत,बहनों को प्रति माह 1500 रुपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। और 500 रुपये में गैस सिलेंडर दिया जाएगा।

नारी सम्मान योजना के लिए पात्रता

  • आवेदक महिला मध्यप्रदेश की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
  • आवेदक महिला की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • सभी जाति एवं वर्ग की महिलाएं इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकती हैं।
  • महिला का बैंक खाता आधार से लिंक और डीबीटी सक्रीय होना चाहिए।

MP Nari Samman Yojana में आवेदन कैसे करें

नारी सम्मान योजना के फॉर्म घर घर जाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भरे जा रहे हैं। आपको सभी आवश्यक दस्तावेजों को तैयार रखना होगा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आवेदन के दौरान देना होगा। वैकल्पिक रुप से नारी सम्मान योजना में आवेदन करने के लिए आप कांग्रेस कार्यकर्ता या पार्टी कार्यालय में जाकर योजना से संबंधित फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। या फिर आप ऑनलाइन भी इस फॉर्म को डाउनलोड कर सकते हैं। एक बार नारी सम्मान योजना फॉर्म प्राप्त करने के बाद आपको इसे साफ अक्षरों में भरना होगा। फॉर्म भरने के बाद, आप अपना फोटो चिपका सकते हैं और फॉर्म को कैंप या पार्टी कार्यालय में जमा कर सकते हैं।

बहुत सी महिलाएं लाड़ली बहना योजना और नारी सम्मान योजना दोनों का ही आवेदन कर रही है क्योकि महिलाओं का कहना यह है कि अगर भाजपा सरकार अति है तो उन्हें बहना योजना का लाभ मिलता रहेगा और यदि कांग्रेस आती है तो नारी सम्मान योजना का लाभ मिलना शुरू हो जायगा इसलिए वो दोनों में ही अपना आवेदन कर रही है यदि आपने भी नहीं किया है तो जल्दी से आवेदन कर दें।