ब्रेकिंग
Aaj ka rashifal: आज दिनांक 29 अप्रैल 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे Harda MP: सड़क दुर्घटना में घायल दिनेश को उपचार हेतु ‘‘एयर एम्बुलेंस’’ से भोपाल भेजा, मुख्यमंत्री ने ... हरदा मप्र: विकासखण्ड स्तरीय रोजगार शिविरों में 99 युवा चयनित पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में आदित्य धार्मिक ने राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। हरदा: नपा परिषद हरदा में सफाई कर्मचारीयो और अन्य कर्मचारियों को समय ओर नहीं मिल रहा वेतन, बीते दो मा... प्रांतीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग से बदलेगी नवयुवकों की दिशा। हरदा: अखबारों समाचार माध्यमों में प्रकाशित समस्याओं के संबंध में अधिकारी त्वरित कार्यवाही करें: कलेक... हरदा: समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम 29 अप्रैल को होगा मध्यप्रदेश सरकार की बड़ी घोषणा: कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 55% हुआ, एरियर का भुगतान पांच किस्तों मे... हंडिया: बैशाख मास की सत्तू अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओं ने किया नर्मदा स्नान!  जलस्तर की कमी से श्...

MP NEWS : ढाबा संचालक ने कर्मचारियों के साथ मिलकर महिला से किया गैंगरेप, 12 दिन तक जुल्म सहती रही पीड़िता

पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने ढाबा संचालक व उसके दो कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया

मकड़ाई समाचार सतना। सतना जिले में एक महिला के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है, जहां ढाबा संचालक ने लाचार भूखी महिला की पहले भूख मिटाई और फिर 12 दिनों तक बंधक बनाकर अपने कर्मचारियों के साथ मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने ढाबा संचालक व उसके दो कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है।

- Install Android App -

गैंगरेप का यह सनसनीखेज मामला मैहर का है। दरअसल, नादान देहात थाना क्षेत्र में हाइवे पर स्थित कंचन ढाबे में 26 वर्षीय महिला के साथ गैंगरेप हुआ है। ढाबा संचालक ने घर से नाराज होकर निकली भूखी महिला की पहले भूख मिटाई फिर 12 दिनों तक अपने दो कर्मचारियों के साथ मिलकर अपनी और अपने कर्मचारियों की हवस मिटाई।

पीड़ित महिला जब उनके चंगुल से रिहा हुई तो इस घिनोनी करतूत की शिकायत नादान देहात थाने में की, जिसके बाद पुलिस ने ढाबा संचालक राजेन्द्र पटेल समेत रसोईया लल्लू यादव और शनि साकेत को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।