ब्रेकिंग
हंडिया : हंडिया में श्रावणी उपाकर्म का भव्य आयोजन 9 अगस्त को  मां नर्मदा मंदिर में यज्ञोपवीत धारियो... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 8 अगस्त 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे साल के अंत में भारत दौरे पर आ सकते हैं व्लादिमीर पुतिन 'पहले स्वयं सुधरेंगे फिर दूसरों को सुधारेंगे' नर्मदापुरम पुलिस का अनोखा अभियान जंगल में मवेशी चरा रहे युवक पर बाघ ने किया हमला हुई मौत कपिल शर्मा के कैफे पर फिर हुई फायरिंग भारत को भी अमेरिका पर लगाना चाहिए 50% टैरिफ: थरूर बड़ी खबर: दो दिनों के लिए रोकी गई केदारनाथ यात्रा Harda: गैस एजेंसी मामले में मुशर्रफ की अग्रिम जमानत निरस्त! मासूमों की मंडी चलाने वाली 'लुटेरी दुल्हनें' बेनकाब

MP News : मप्र में लू से बिगड़े हालात लोगो की मौत की खबर, हरदा में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री

प्रदेश  में  सर्वाधिक तापमान 48 डिग्री पर पहुंचा लोग हो रहे हलकान

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल। वर्तमान हालात बहुत ही गंभीर होते जा रहे हैं मई के माह में भीषण गर्मी का दौर चल रहा हैं। अब पारा 44 से नीचे नही आ रहा हैं और 50 डिग्री को छूने को बेताब है। गुरुवार को सीधी जिले में 48.2 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। इधर का लू का असर भी देखने को मिल रहा हैं। प्रदेश के 19 शहरों में अधिकतम पारा 44 से 48 के बीच चल रहा है।

प्रदेश में अलग अलग स्थानों से गर्मी और लू से  लोगो के मरने की खबर आ रही है। ग्वालियर चंबल में लू का असर बरकरार है. ग्वालियर में पारा 45 डिग्री के पार चल रहा है. लू से 2 की मौत हो चुकी है. इस तरह गर्मी से मरने वालों की संख्या 7 हो गई है. बिरला नगर रेलवे स्टेशन पर लू से अज्ञात बुजुर्ग और भितरवार में 62 साल की कैलाशी बाई की गर्मी से मौत हो गई|

- Install Android App -

अस्पतालों में उल्टी दस्त और डायरिया के मरीज भर्ती हो रहे है।राजस्थान की भीषण गर्मी का असर यह है कि प्रदेश में लू का असर हो रहा है।.

सीधी 48.2 डिग्री
खजुराहो 47 डिग्री
निवाड़ी (पृथ्वीपुर) 46.6 डिग्री
छतरपुर 46.5 डिग्री
सिंगरौली 46.3 डिग्री

 

हरदा में शुक्रवार को  अधिकतम तापमान 42 डिग्री

हरदा में शुक्रवार को 12 बजे अधिकतम तापमान 38 डिग्री, 2से 3 बजे 40-41से बढते हुए शाम 4 से 5 बजे 42 हो जायेगा। इसके बाद धीरे धीरे कम होते रात्रि 8 बजे 39 डिग्री पर तापमान पहुंचेगा। पक्के मकानों में उमस बनी रहेगी तापमान रात्रि का भी दिन के जैसा अहसास करायेगा। दिन में बच्चे बुजुर्गो और बिमारों का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता हैं। घर से बाहर बहुत ज्यादा जरुरी हो तो निकले। अधिक से अधिक पानी का सेवन करे।