jhankar
ब्रेकिंग
24 मई 2026, रविवार: मध्यप्रदेश की चर्चित मुख्य खबरें देश का मौसम: भीषण गर्मी के बीच मानसून की आहट मध्यप्रदेश में हीटवेव का रेड अलर्ट, 31 मई तक राहत नहीं : भीषण गर्मी की चपेट में एमपी, पारा 46.8°C त... मध्य प्रदेश: जमीन विवाद में अंधाधुंध फायरिंग, किसान की मौत मंदसौर जिले में खूनी संघर्ष, भीड़ ने थान... बिहार: पांच बेटियों की मां प्रेमी संग फरार, इंस्टाग्राम रील्स से शुरू हुई लव स्टोरी पति दिल्ली में ... उत्तर प्रदेश: बिजली कटौती के कारण घर के बाहर सो रहे परिवार को डंपर ने कुचला 24 मई 2026,रविवार: देश-विदेश की मुख्य खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ खातेगांव: मृतक अर्जुन मेहंदिया मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 5 की तलाश जारी !! आरोपियों ने अगवा कर डर... हंडिया : हंडिया अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने पर मंथन! कृषि सखियों और किसानों को प्राकृतिक खेती का दिया प्रशिक्षण

MP NEWS : लापता पार्षद कैंडिडेट का पता चला, बस में बैठकर पहुंची हरियाणा

महिला प्रत्याशी सुबह 5 बजे घर से निकली और बस में बैठकर हरियाणा चली गई

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार भिंड। भिंड के लहार से लापता हुई कांग्रेस की पार्षद प्रत्याशी का सुराग मिल गया है। वह पति की डांट से नाराज होकर अपनी ननद के घर हरियाणा पहुंच गई। महिला प्रत्याशी सुबह 5 बजे घर से निकली और बस में बैठकर हरियाणा चली गई। इस दौरान उनका मोबाइल लगातार स्विच ऑफ रहा, जिससे उनका कोई पता नहीं चल रहा था। शाम करीब 6 बजे महिला हरियाणा के एक कस्बे में अपनी ननद के घर पहुंची। शाम 7 बजे ननद ने परिवार वालों को सूचना दी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। अब महिला प्रत्याशी को लेने के लिए एक पार्टी रवाना हो गई है।

इससे पहले महिला प्रत्याशी के परिजनों ने थाने जाकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। लहार थाना प्रभारी शिव सिंह यादव ने बताया कि वार्ड-11 से कैंडिडेट रविवार रात ससुराल मढ़यापुरा से लापता हो गईं। प्रत्याशी के पति ने बताया कि पत्नी रात में किसी से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी। इसी बात पर उसे डांटा था। जिसके बाद सुबह वह घर पर नहीं मिली।