jhankar
ब्रेकिंग
हरदा : मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 8 प्रकरण दर्ज हरदा : ब्राह्मण समाज संगठन की महिला विंग द्वारा मकर संक्रांति पर्व के उपलक्ष्य मे वुधवार को जाट बोल्... मतदाता सूची से नाम हटाने की साजिश: जिला कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त एवं भारत निर्वाचन आयोग से शिक... रीवा: गायों की हड्डियों से भरा ट्रक पकड़ाया, हिंदू संगठन ने मचाया बवाल हरदा में आयोजित जैविक हाट बाजार में 97 उपभोक्ताओं ने सामग्री क्रय की सबसे स्वच्छ इंदौर में 243 फैक्ट्रियां फैला रहीं जहर, हाईकोर्ट की फटकार के बाद एक्शन में प्रदूषण बोर्... भोपाल नगर निगम में सरकारी वाहनों का डीजल-पेट्रोल कोटा घटा भोपाल में 400 अवैध कॉलोनियों का हो रहा है निर्माण मप्र में पीडीएस दुकानों पर फेस आइडेंटिफिकेशन के बाद मिलेगा राशन, अंगूठा लगाना भी जरूरी पिस्टल चमकाने वाले पूर्व विधायक के पुत्र पर एफआईआर

MP NEWS: प्रदेश के अधिकांश जिले जाड़े के जद में शीतलहर और घने कोहरे के बीच अब बारिश की चेतावनी! 

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 मप्र । प्रदेश में शीतलहर, घने कोहरे और कोल्ड डे का असर सब और दिखाई दे रहा है।अगले 2 दिन तक प्रदेश के कई संभाग में घना कोहरा रहेगा, लेकिन 10 जनवरी को नए वेदर सिस्टम के सक्रिय होने से 12 जनवरी से कहीं कहीं मेघगर्जन और बारिश की स्थिति बनेगी। जनवरी में 15-20 दिन तक शीतलहर चलने का भी अनुमान है।

प्रदेश के अधिकांश जिले शीतलहर की चपेट में

आज बुधवार को 8 जनवरी को 11 जिलों में कोल्ड डे और 29 जिलों में कोहरा छाने का अनुमान जताया गया है। ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, भिंड, मुरैना जैसे जिलों में घना कोहरा और ठंड का असर तेज रहेगा।उत्तरी हवाओं से ठंड बढ़ने के साथ ही शीतलहर और पाला पड़ने की भी संभावना है।

- Install Android App -

इन जिलों मे छाएगा कोहरा, चलेगी शीतलहर

प्रदेश मे घना कोहरा और शीतलहर का असर देखने को मिल रहा है,बुधवार को शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, रीवा, सतना, छतरपुर, टीकमगढ़ ,निवाड़ी, मैहर जिलों में शीतल दिन,शीत लहर और घना कोहरा।बुधवार गुरूवार को शिवपुरी, मुरैना, भिंड, दतिया, ग्वालियर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, मऊगंज, सतना, मैहर, सीधी, सिंगरौली जिले में मध्यम कोहरा छाए।

10 से 12 जनवरी को बारिश के संकेत

प्रदेश मे मौसम बदलने के संकेत मिल रहे है। इस दौरान मेघगर्जन बारिश होने की बात कही जा रही। एमपी मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि वर्तमान में उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात और पूर्वी एवं उससे लगे उत्तर भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम बना हुआ है। हवाओं का रुख उत्तरी बना हुआ है।10 से 12 जनवरी से कुछ जिलों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।10 जनवरी को ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर तो 11 जनवरी को ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, छतरपुर, टीकमगढ़, पन्ना, सतना और रीवा में बारिश हो सकती है। ला नीना के प्रभाव से फरवरी और मार्च में भी बादल बारिश की स्थिति बनने का अनुमान है।