jhankar
ब्रेकिंग
हनीफाबाद स्कूल में प्लास्टर गिरने से घायल छात्रा प्रियांशी से मिलने पहुंचे कलेक्टर मूंग उपार्जन को लेकर किसान उग्र, विधायक निवास के बाहर किया प्रदर्शन , विधायक ने कहा - मुख्यमंत्री से... हरदा में किसानों का उग्र आंदोलन: मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था के विरोध में नेशनल हाईवे जाम, पहले दि... मांधाता के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सैनिक भीम सिंह गुर्जर को मिली बड़ी जिम्मेदारी भाजपा सैनिक प्... 15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील जयपुर: 7 लाख में मां की सुपारी देकर बेटी ने रच दी हत्या की साजिश, पुलिस ने खोली परतें हरदा: अवैध मड पंप पर सिर्फ ₹5000 का जुर्माना, अमर रोचलानी ने उठाए सवाल, बोले- पूरे तंत्र की हो निष्प... मुरैना: "साली को घुमाने" के शक में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, पत्नी के सामने दी ... हरदा हलचल- 15.07.2026 बुधवार हरदा जिले की प्रमुख खबरों की झलकियां

हरदा: बाल संरक्षण आयोग के सदस्य श्री पांडे ने आंगनबाड़ी केंद्र और छात्रावास का निरीक्षण किया

हरदा / मध्य प्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य श्री अनुराग पांडे ने शुक्रवार को बैरागढ़ के आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बच्चों की उपस्थिति की जानकारी ली। उन्होंने बच्चो को वितरित होने वाले भोजन की गुणवत्ता देखी और बच्चों का वजन लंबाई ऊंचाई लेकर सत्यापन किया। श्री पांडे ने पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराए गए बच्चों की जानकारी ली।

- Install Android App -

इसके अलावा उन्होंने महर्षि कान्वेंट अशासकीय स्कूल माध्यमिक शाला बैरागढ़, विजन स्कूल हरदा का निरीक्षण किया और वहां के विद्यार्थियों के बैग का वजन कम करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी को चाइल्ड लाइन 1098 के नम्बर की जानकारी दी। श्री पांडे ने जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित छात्रावास का निरीक्षण भी किया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने मीनू अनुसार बच्चो को भोजन देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हॉस्टल के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण नियमित कराया जाए ।