गुरु के साथ छात्राएं भी होंगी सम्मानित।
हरदा: सुरो भारती संगीत कला केंद्र पश्चिम बंगाल मध्यप्रदेश में एनुअल स्टेट कॉन्वोकेशन का आयोजन कर रहा है जिसमें हरदा से संगीत गुरु श्री सुमित जी शर्मा को संगीत शिक्षक रत्न से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान सुमित शर्मा के शिष्यों का गायन वादन भी होगा।
सुरो भारती संगीत कला केंद्र द्वारा पूरे भारत में राष्ट्रीय प्रतिभा खोज संगीत प्रतियोगिता का आयोजन पिछले वर्ष किया गया था , जिसमें हरदा की पलक यदुवंशी को जूनियर ग्रुप में प्रथम एवं वैष्णवी लाहौरे को सीनियर ग्रुप में राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ था। यहां पर गुरु के साथ दोनों छात्राओं को भी सम्मानित किया जाएगा।
दोनों बालिकाएं सुमित / मिशा जी शर्मा जी से संगीत की तालीम हासिल कर रही है। यह आयोजन अहिल्या माता कॉलोनी इंदौर के संतोष सभागार में 12 अप्रैल को संपन्न होगा। हरदा जिले के लिए यह गर्व का विषय है। जहां तक आप सभी को पता हैं की 25 वर्ष से सुमित शर्मा निरन्तर संगीत की सेवा कर रहे हैं प्रारंभ में आंचलिक क्षेत्र में गायन शुरू किया था और गुरुओं के आशीर्वाद से धीरे धीरे मेहनत कर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच गए ।
और जब क्षेत्र में फिल्मी लोक संगीत की धूम मची थी हर एक व्यक्ति सिर्फ फिल्मी संगीत को सुनता एवं गाता था उस दौर में भी सुमीत शर्मा अकेले ही निमाड़ी लोक संगीत को लोग तक पहुंचने और सीखने में लगे हुए हैं और आज यह स्थिति है की क्षेत्र में कई मंडलिया बन गई हैं और हर घर घर में लोग फिल्मी संगीत को छोड़ कर निमाड़ी लोकगीत को लोग अधिक सुन रहे हैं और गा बजा रहे हैं और जन मानस का लोक प्रिय संगीत बन गए हैं।
और आख़िर कर गुरू सुमीत शर्मा जी के अखत प्रयास के बाद लोग उनसे संगीत सिख कर निमाड़ी लोक संगीत को गा एवं बजा रहे हैं। और वही विगत कुछ वर्षों से निमाड़ी लोक संगीत को लेकर जनमानस में रुचि अधिक आने लगीं है और गुरू का मेहनत सफ़ल रहा और जहां आंचलिक क्षेत्र से कई शिष्यों को तैयार कर निमाड़ी लोक संगीत की नई दौर शुरू किया
वही कई शिष्यों को तैयार कर राष्ट्रीय मंचो पर भी अपने साथ प्रस्तुती हेतु अवसर प्रदान किया यह एक ऐसा गुरु है क्षेत्र में जिन्होने सिर्फ परिवर्तन ही नहीं लाए बल्कि निमाड़ी लोक संगीत का ध्वज क्षेत्र सहित राष्ट्रीय स्तर पर भी फहराया है ।और निरंतर इनका और इनकी पत्नी श्रीमती मिशा शर्मा जी का प्रयास जारी हैं। और दोनों ही फिल्मी संगीत के दौर में निमाड़ी लोक संगीत को जन जन के बीच बहुचने और गाने बजाना सीखा कर कई कलाकारो को तैयार कर हरदा क्षेत्र का सिर्फ जिले में ही नहीं नाम रोशन नहीं किया है
बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर परचम लहरा कर पूरे देश में निमाड़ी लोक संगीत के माध्यम से जिले का नाम रौशन किया है। और आगे भी निरन्तर संगीत के क्षेत्र में नित्यप्रति बच्चो को संगीत का प्रशिक्षण देते हैं और संगीत की सेवा में निरन्तर सतत प्रयासरत है।

