jhankar
ब्रेकिंग
भोपाल को जल्द ही मिलेगा चौथा निशातपुरा रेलवे स्टेशन विधानसभा का शीतकालीन सत्र खत्म, CM मोहन यादव बोले- अनुपूरक बजट से होगा हर वर्ग का कल्याण भोपाल में जल्द पटरी पर दौड़ेगी मेट्रो, मिलेगी 7 दिन मुफ्त यात्रा की सुविधा हरदा न्यूज़ : नियम विरूद्ध खनिज उत्खनन पर 9 करोड़ से अधिक की शास्ति अधिरोपित हरदा न्यूज़ : समर्थन मूल्य धान, ज्वार व बाजरा के उपार्जन हेतु 2 खरीदी केन्द्र स्थापित हरदा न्यूज़ : शिक्षण सत्र 2026-27 में विद्यार्थियों को प्रवेश संबंधी दी जायेगी जानकारी भोपाल : सिविल अस्पताल में मशीन बंद होने पर भड़के कलेक्टर TMC विधायक हुमायूं का ऐलान: अब ममता सीएम नहीं रहेंगी हरदा न्यूज़ : अंतर्राष्ट्रीय मृदा स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर ग्राम गोला में कार्यक्रम सम्पन्न सोना 182 रुपए ‎गिरा, चांदी में 1,362 रुपए की बढ़त

जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने आज से प्रारम्भ होगा ‘‘नर्मदा पेडल फेस्ट’

हरदा / हरदा जिले में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने के उद्देश्य से जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद हरदा द्वारा ‘‘नर्मदा पेडल फेस्ट’’ का आयोजन 22 से 25 दिसंबर तक किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत रविवार 22 दिसंबर 2024 को लगभग 8 किलोमीटर की साइकिलिंग हरदा शहर स्थित जी पी मॉल से सुबह 7 बजे म्यूजिक और एरोबिक्स गतिविधियों के साथ प्रारंभ होगी।

- Install Android App -

इसके बाद मंगलवार 24 दिसंबर को भोपाल के साइकिलिंग ग्रुप ग्रीन प्लेनेट बाइसिकल राइडर्स एसोसिएशन के 30 स्टार राइडर्स का हरदा आगमन होगा और शहर में साइकिलिंग प्रमोशन के लिए भ्रमण किया जाएगा।

आगामी 25 दिसंबर को प्रातः 7 बजे से जिले के चयनित साइकिल राइडर्स और भोपाल के साइकिलिंग ग्रुप ‘ग्रीन प्लेनेट बाइसिकल राइडर्स एसोसिएशन’ के स्टार राइडर्स का हंडिया से जोगा वाले रास्ते पर एडवेंचर साइकलिंग का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में शामिल होनेl के लिए इच्छुक व्यक्ति गूगल लिंक https://forms.gle/j7TK2syGAmzHJ9mF6  पर दिये गये फॉर्म को भरकर शामिल हो सकते है। अधिक जानकारी के लिये मोबाइल नम्बर 8962233651 या 8815427106 पर सम्पर्क किया जा सकता है।