jhankar
ब्रेकिंग
किराए के एक कमरे से शुरू हुआ सपना, आज 250 बच्चों का भविष्य संवार रहा है 'आकाश गंगा स्कूल' सिवनी मालवा में छत पर फंसे नंदी का सफल रेस्क्यू, नागरिकों की मदद से सुरक्षित उतारा गया हंडिया में रविवार को 5 घंटे रहेगा बिजली शटडाउन, 33 केवी लाइन मेंटेनेंस के चलते बंद रहेंगे सभी 11 केव... मकान की छत पर चढ़ा नंदी, घंटों तक नीचे उतारने में जुटे रहे लोग मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया स्वास्थ्य केन्द्रो का निरीक्षण विश्व जनसंख्या दिवस पर जन-जागरूकता रैली सम्पन्न टिमरनी के वार्ड क्रमांक 1 व 2 की उचित मूल्य की दुकान के लिए आवेदन आमंत्रित RTO ई-चालान के नाम पर .APK फाइल भेजकर बैंक खाते साफ कर रहे साइबर ठग: राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम ... हरदा जिला एक नजर में..।

नर्मदापुरम : 5 जुलाई पृथ्‍वी बनायेगी सूर्य से सबसे अधिक दूरी – सारिका घारू

नर्मदापुरम : सूरज की परिक्रमा करती पृथ्‍वी साल भर अपनी दूरी बदलती रहती है, साल के एक दिन वह सूरज के सबसे पास वाले बिंदु पर होती है तो एक दिन ऐसा आता है जब यह दूरी बढ़कर सबसे अधिक हो जाती है । आज (5 जुलाई) को वह दिन आ गया है जब पृथ्‍वी ने सूरज से अपनी दूरी बढ़ा ली है । नेशनल अवार्ड प्राप्‍त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने जानकारी देते हुये बताया कि साल में एक बार होने वाली यह खगोलीय घटना अफेलियन कहलाती है । भारतीय समय के अनुसार प्रात: 10 बजकर 36 मिनिट की स्थिति में पृथ्‍वी और सूर्य के बीच की दूरी 15 करोड़ 20 लाख 99 हजार 968 किमी हो जायेगी जो कि साल की सबसे अधिक होगी ।

सारिका ने बताया कि इस साल 3 जनवरी को पृथ्‍वी अपनी दूरी घटाते हुये सूरज से 14 करोड़ 71 लाख 632 किमी दूरी पर थी, इसे पेरिहेलियन की स्थिति कहते हैं । इस तरह उस दूरी से आज पृथ्‍वी लगभग 50 लाख किमी और दूर पहुंच रही है।

- Install Android App -

सारिका ने बताया कि सूरज और पृथ्‍वी के बीच दूरी में लगभग 3 प्रतिशत की इस दूरी बढ़ने या घटने से स्‍थानीय मौसम पर कोई असर नहीं आता है । जब जनवरी में सूर्य पास में होता है त‍ब उत्‍तरी गोलार्द्ध में ठंड पड़ रही होती है ।वहीं जुलाई से सूरज से दूरी बढ़ने पर भी गर्मी कम नहीं होती है । पृथ्‍वी पर मौसम तो पृथ्‍वी के अपने अक्ष पर घूमते समय, झुकाव के कारण होते हैं । किसी समय पृथ्‍वी के जिस भाग पर सूर्य की किरणें सीधी पड़ रही होती हैं वहां गर्मी पड़ती है तथा जहां तिरछी किरणें पड़ती है वहां ठंड महसूस होती है ।

तो तैयार हो जाईये आज सूरज से सबसे अधिक दूरी का खगोलीय उत्‍सव मनाने के लिये ।