jhankar
ब्रेकिंग
हरदा रोड से शंकर मंदिर जाने वाले रास्ते पर डाली मुरम बनी मुसीबत फिसलकर कई लोग घायल हरदा में मोबाइल दुकान में चोरी, शटर तोड़कर लैपटॉप-मोबाइल और नगदी ले उड़े चोर !! नवोदय विद्यालय हरदा में कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त आवेदन में सुधार के लि... गौशालाओं में निराश्रित गौवंश को आश्रय देने के निर्देश जिले की गौशाला संचालकों की समीक्षा बैठक सम्पन... शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के प्रयास पर राजस्व विभाग की त्वरित कार्रवाई अस्थायी टीन शेड को हटाकर कराया... चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर बस खाई में गिरी, 7 की मौत, 7 घायल शनिवार की सुबह... मेरे दोस्त, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , आपका धन्यवाद"- नेतान्याहू, सोशल मीडिया पर भी भारत और... हरदा में ब्राह्मण समाज ने पेश की अनोखी मिसाल, स्वर्गीय पं. कैलाश चंद चौबे ने मरणोपरांत किया नेत्रदान हर घर तिरंगा अभियान की प्रेसवार्ता सम्पन्न हरदा: किसान के घर चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार; सोने-चांदी के जेवर बरामद

NIA का खुलासा, लश्कर-ए-तैयबा के पैसों से बनी हरियाणा की एक मस्जिद

नई दिल्ली: हरियाणा के पलवल जिले में बनी मस्जिद सुरक्षा एजेंसियों की जांच के घेरे में आ गई हैं। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की जांच के बाद रिपोर्ट है कि पाकिस्तान में हाफिज सईद के नेतृत्व वाले आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का फंड इन मस्जिदों में लगा है। इसी महीने 3 अक्तूबर को एनआईए अधिकारियों ने पलवल के उत्तरा गांव में खुलाफा-ए-रशीदीन मस्जिद की जांच की थी।

- Install Android App -

रिपोर्ट के मुताबिक पलवल में बनी मस्जिद का नक्शा दुबई में बना था। इससे पहले एनआईए ने टेरर फंडिंग मामले में नई दिल्ली में मस्जिद के इमाम मोहम्मद सलमान सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। वहीं वहां के स्थानीय लोगों के मुताबिक जिस जगह पर यह मस्जिद बनी है वो विवादित जमीन है, हालांकि इसका  LeT से लिंक है उनको इस बात की जानकारी नहीं है। वहीं जांच एजेंसी मस्जिद के सारे दस्तावेजों और इनको मिलने वाले दान आदि की किताबों की जांच कर रही है। एजेंसी ने सारे कागजात जब्त कर लिए हैं।