jhankar
ब्रेकिंग
15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील जयपुर: 7 लाख में मां की सुपारी देकर बेटी ने रच दी हत्या की साजिश, पुलिस ने खोली परतें हरदा: अवैध मड पंप पर सिर्फ ₹5000 का जुर्माना, अमर रोचलानी ने उठाए सवाल, बोले- पूरे तंत्र की हो निष्प... मुरैना: "साली को घुमाने" के शक में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, पत्नी के सामने दी ... हरदा हलचल- 15.07.2026 बुधवार हरदा जिले की प्रमुख खबरों की झलकियां हंडिया : सचिन भैया, शिकायत हटा लो...’ बस स्टैंड अतिक्रमण मामले में नया मोड़, शिकायतकर्ता ने साझा की ... हंडिया : मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान, हंडिया के एसआई जितेंद्र कुमार वैष्णव बने इंस्पेक्टर! रहटगांव में युवा कांग्रेस की मासिक बैठक संपन्न, छात्रों और किसानों के मुद्दों पर आंदोलन की रणनीति बन... ग्राम कुड़ावा में पुराने मालगुज़ार के मकान की खुदाई में प्राचीन सिक्के मिलने की चर्चा, ग्रामीणों की ...

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने पर 9 जून को सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में लगेंगे विशेष मातृत्व शिविर गर्भवती महिलाओं की होगी मुफ्त जांच

हरदा : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में 9 जून मंगलवार को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्यप्रदेश के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है।

सभी पंजीकृत गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की जाएगी तथा उच्च जोखिम वाली महिलाओं की पहचान कर विशेष उपचार व नियमित फॉलोअप लिया जाएगा। शिविर में हीमोग्लोबिन, यूरिन, शुगर, मलेरिया, वीडीआरएल, सिकल सेल, एचआईवी, हेपेटाइटिस व ब्लड ग्रुपिंग सहित अन्य निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की जाएगी।

- Install Android App -

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सिंह ने बताया कि इस दौरान जिला अस्पताल, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाये जाएंगे। आशा कार्यकर्ता हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं को शिविर में लाने में मदद करेंगी। चिन्हित मरीजों के निःशुल्क परिवहन के लिये 108 एम्बुलेंस की व्यवस्था भी की गई है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सिंह ने जिले के सभी नागरिकों से शिविर में उपस्थित होकर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की है।