ब्रेकिंग
उत्तरी हवाओं ने बढाई प्रदेश मे ठंड, अचानक हुई तापमान में गिरावट हंडिया: ग्रामीण क्षेत्र की सीमा में तेज रफ्तार वाहनों से खतरा: अखातेआम चौराहे पर नही है स्पीड ब्रेक... बेखौब बदमाश : देवास में नकाबपोश बदमाशो ने की पेट्रोल पंप पर बड़ी लूट,कर्मचारियो को पिस्‍टल अड़ाकर न... दुष्कर्म का प्रयास : महिला ने किया विरोध आरोपी ने गुप्तांग पर चाकू मारा हुआ फरार Aaj ka rashifal: आज दिनांक 14 फरवरी 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे Big news MP: कारोबारी का मासूम बेटा शिवाय गुप्ता मुरैना में मिला, बदमाश बच्चे को छोड़कर भागे हरदा: परीक्षा परिणाम सुधारने के लिए हर संभव प्रयास करें :  कलेक्टर श्री सिंह ने शिक्षा विभाग की समीक... हरदा के किसान के साथ इंदौर की युवती ने पहले की सोशल मीडिया पर दोस्ती, फिर रेप केस में फंसाने की धमकी... Harda: लोहे का धारदार बका लहराते व्यक्ति को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार हरदा विद्युत विभाग की लापरवाही जिंदगी की जंग हार गया मासूम, पिता ने भी चार दिन पहले घायल बेटे के सदम...

हंडिया:  मकर संक्रांति पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई नर्मदा में डुबकी!दान पुण्य कर मांगी सुख समृद्धि और शांति। बच्चों ने उड़ाई पतंग

हंडिया।वैसे तो अलग-अलग प्रांतों में मकरसंक्रांति से जुड़ी कई मान्यताएं और परंपराएं हैं।इसी आस्था और विश्वास के साथ आज यह पर्व धार्मिक नगरी हंडिया में बड़े ही श्रद्धा भक्ति व उत्साह के साथ मनाया गया।हालांकि सूर्य देवता के मकर राशि में प्रवेश के साथ ही क्षेत्र में इस पर्व की धूम में शुरू हो गई थी। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर पुण्यकाल में पुण्य की डुबकी लगाने और भगवान रिद्धनाथ महादेव के दर्शन कर जलाभिषेक करने के लिए सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।किंतु शीतलहर के चलते सभी प्रमुख तटों पर श्रद्धालुओं की संख्या कम रही।लेकिन ठिठुरती ठंड के बीच जो श्रद्धालु मां नर्मदा के पवित्र तटों पर पहुंचे उन्होंने स्नान उपरांत तिल चावल गुड़ व खिचड़ी में उपयोग होने वाली सामग्रियों का दान कर सुख समृद्धि और शांति की कामना की।

- Install Android App -

इस दौरान बच्चों ने भी खूब पतंग उड़ाई और मौज-मस्ती की।पतंगबाजी को लेकर बच्चों में खूब उत्साह देखा गया।मैदान हो या छत जहां देखो वहां बच्चे पतंग उड़ाते नजर आए।साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर थाना प्रभारी आरपी कवरेती द्वारा भारी भीड़ भाड़ होने को देखते हुए सभी घाटों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।