jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे MP BIG NEWS: एंब्रोसिया सीड्स प्रोड्यूसर प्रालि जिसने समर्थन मूल्य 8,768 रु. क्विंटल वाली मूंग को 25... इंदौर में ‘वंदे मातरम’ विवाद: राष्ट्रगीत के मुद्दे पर गरमाई सियासत! बीजेपी का प्रदर्शन, पुतला दहन इंदौर में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, उपयंत्री 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार उज्जैन में 21 घंटे बाद बोरवेल से निकाला गया 3 साल का मासूम, पहुंचाया गया अस्पताल इंदौर सुसाइड केस: थाना प्रभारी लाइन अटैच, SI पहले ही सस्पेंड, पुलिस पर उठे सवाल मधुमक्खियों का तांडव! गाडरवारा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों पर किया हमला मथुरा में बड़ा हादसा: यमुना में पांटून पुल से टकराई नाव, 10 की मौत थाना अरेरा हिल्स पुलिस ने गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, 1300 ग्राम गांजा जप्त शाजापुर: 12 नामजद समेत 150 कांग्रेसियों पर केस दर्ज, SP ने कहा- सुरक्षा चूक पर TI होंगे जिम्मेदार

ऑन द स्पॉट कार्रवाई, कांग्रेस विधायक की कार पर हूटर-लगाया जुर्माना 

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कांग्रेस विधायक सुरेश राजे पर वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई हुई है। यातायात नियमों के उल्लंघन मामले में विधायक पर एक्शन लिया गया है। जिस समय कार का चालान काटा गया, विधायक कार में ही मौजूद थे।

क्या है पूरा मामला?

ग्वालियर जिले के डबरा में पिछोर तिराहे और न्यायालय के सामने मोबाइल कोर्ट लगाकर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने सख्त कार्रवाई की और जुर्माना लगाया गया। कांग्रेस विधायक सुरेश राजे की गाड़ी में अवैध रूप से हूटर लगा हुआ पाया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।

बेटे को कॉल लगाया, मौके पर बुलाया

- Install Android App -

दिलचस्प बात ये रही कि जुर्माना भरने के लिए कांग्रेस विधायक के पास पैसे नहीं थे। उन्होंने अपने बेटे को कॉल किया और मौके पर बुलाया। 10 हजार रुपये जुर्माना भरा गया और करीब आधे घंटे तक विधायक मौके पर ही मौजूद रहे। कार्रवाई पूरी होने के बाद वे आगे बढ़े।

सुरेश राजे ने कार्रवाई पर उठाए सवाल

इस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस विधायक ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि केवल मेरी गाड़ी पर हूटर नहीं लगा हुआ है। प्रदेश की कई गाड़ियों पर लगे हुए हैं। उन्होंने आगे कहा कि इसका इस्तेमाल टोल टैक्स से गुजरने के दौरान किया जाता है. उन्होंने आरोप लगाते हुए विपक्ष का विधायक समझकर कार्रवाई की गई। ऐसा करना गलत है।

ई-रिक्शा चालकों पर की गई कार्रवाई

कार्रवाई के दौरान SDOP सौरभ कुमार मौजूद रहे। भारी पुलिस बल को तैनात किया गया था ताकि किसी तरह की कोई व्यवस्था ना हो। अभियान के दौरान ई-रिक्शा चालकों और नाबलिगों पर एक्शन लिया गया।