ब्रेकिंग
उत्तरी हवाओं ने बढाई प्रदेश मे ठंड, अचानक हुई तापमान में गिरावट हंडिया: ग्रामीण क्षेत्र की सीमा में तेज रफ्तार वाहनों से खतरा: अखातेआम चौराहे पर नही है स्पीड ब्रेक... बेखौब बदमाश : देवास में नकाबपोश बदमाशो ने की पेट्रोल पंप पर बड़ी लूट,कर्मचारियो को पिस्‍टल अड़ाकर न... दुष्कर्म का प्रयास : महिला ने किया विरोध आरोपी ने गुप्तांग पर चाकू मारा हुआ फरार Aaj ka rashifal: आज दिनांक 14 फरवरी 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे Big news MP: कारोबारी का मासूम बेटा शिवाय गुप्ता मुरैना में मिला, बदमाश बच्चे को छोड़कर भागे हरदा: परीक्षा परिणाम सुधारने के लिए हर संभव प्रयास करें :  कलेक्टर श्री सिंह ने शिक्षा विभाग की समीक... हरदा के किसान के साथ इंदौर की युवती ने पहले की सोशल मीडिया पर दोस्ती, फिर रेप केस में फंसाने की धमकी... Harda: लोहे का धारदार बका लहराते व्यक्ति को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार हरदा विद्युत विभाग की लापरवाही जिंदगी की जंग हार गया मासूम, पिता ने भी चार दिन पहले घायल बेटे के सदम...

शिक्षक द्वारा छेडछाड करने पर 11वी छात्रा ने खाया जहर हुई मौत आरोपी शिक्षक पुलिस की पकड़ मे नही आया! 

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल।शिक्षक समाज मे एक अच्छी नज़र से देखा जाने वाला पद है। लेकिन कुछ लोगो द्वारा अपने कर्मो से इस पद को शर्मसार कर रहे है। एक ऐसा ही मामला शहर के सूखी सेवनिया क्षेत्र मे सामने आया। जहा एक निजी स्कूल में 25 जनवरी को शिक्षक द्वारा छात्रा से छेड़छाड़ और चूमे जाने की घटना सामने आई। इससे व्यथित छात्रा ने घर आकर जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां जब छात्रा को लगा कि उसका अंत समय नजदीक है तब उसने पिता को पूरी बात बताई। इसके बाद उसकी मौत हो गई।

उधर, छात्रा से छेड़छाड़ की यह घटना स्कूल की ही एक अध्यापिका ने देख ली थी, फिर भी वह चुप रही। घटना के बाद से आरोपित शिक्षक फरार है।प्रकरण दर्ज करने के दस दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं।

अधिकारियो से न्याय की गुहार लगा रहा पीड़ित का पिता

 

- Install Android App -

किशोरी का पिता अब पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से बेटी को न्याय दिलाने की गुहार लगा रहा है।

पुलिस ने दी मामले की जानकारी

सूखी सेवनिया थाना प्रभारी रामबाबू चौधरी ने बताया कि 15 वर्षीय छात्रा पिपलिया जाहिरपीर स्थित एक कान्वेंट स्कूल में 11वीं की छात्रा थी।उसी स्कूल में नीतेश नामक युवक भी शिक्षक है। वह इंजीनियरिंग का छात्र भी है। वह बिहार का रहने वाला है। छात्रा करीब छह वर्षों से उस स्कूल में पढ़ाई कर रही थी। छात्रा के पिता के अनुसार, 25 जनवरी को स्कूल की छुट्टी होने के बाद जब छात्रा कक्षा से बाहर जा रही थी, तब नीतेश ने उसे अकेला पाकर छेड़छाड़ शुरू कर दी और उसे चूम लिया था।डरी सहमी छात्रा तब कुछ नहीं बोल सकी। किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर घर पहुंची तो किसी से बात नहीं की और कुछ देर बाद जहर खा लिया। जब उसे उल्टियां होने लगी तो स्वजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे।

 

इनका कहना है – परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस टीम द्वारा उसकी तलाश में दूसरे शहर भी गई हैं। – प्रमोद कुमार सिन्हा, एसपी देहात, भोपाल*