jhankar
ब्रेकिंग
हनीफाबाद स्कूल में प्लास्टर गिरने से घायल छात्रा प्रियांशी से मिलने पहुंचे कलेक्टर मूंग उपार्जन को लेकर किसान उग्र, विधायक निवास के बाहर किया प्रदर्शन , विधायक ने कहा - मुख्यमंत्री से... हरदा में किसानों का उग्र आंदोलन: मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था के विरोध में नेशनल हाईवे जाम, पहले दि... मांधाता के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सैनिक भीम सिंह गुर्जर को मिली बड़ी जिम्मेदारी भाजपा सैनिक प्... 15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील जयपुर: 7 लाख में मां की सुपारी देकर बेटी ने रच दी हत्या की साजिश, पुलिस ने खोली परतें हरदा: अवैध मड पंप पर सिर्फ ₹5000 का जुर्माना, अमर रोचलानी ने उठाए सवाल, बोले- पूरे तंत्र की हो निष्प... मुरैना: "साली को घुमाने" के शक में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, पत्नी के सामने दी ... हरदा हलचल- 15.07.2026 बुधवार हरदा जिले की प्रमुख खबरों की झलकियां

दतिया में सगाई से लौट रहे युवकों पर फायरिंग, एक की मौत

आपसी पुरानी रंजिश का संदेह पुलिस जुटी जांच में

मकडा़ई एक्सप्रेस 24 दतिया । जिले में बीती रात सगाई समारोह से घर लौट रहे दो युवकों पर अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस वारदात में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

पूरा मामला हुआ क्या था?

पुलिस के मुताबिक, दोनों युवक बाइक से सगाई कार्यक्रम से अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में घात लगाए बैठे बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगने से एक युवक ने मौके पर दम तोड़ दिया। दूसरे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इलाके में तनाव, पुलिस बल तैनात

- Install Android App -

फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा किया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। एहतियातन गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

6 आरोपियों पर केस दर्ज, तलाश जारी

दतिया पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर 6 नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट*श की धाराओं में मामला दर्ज किया है। SP दतिया ने बताया कि सभी आरोपी वारदात के बाद से फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें दबिश दे रही हैं।

पुरानी रंजिश का शक

शुरुआती जांच में सामने आया है कि हमले के पीछे पुरानी रंजिश हो सकती है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड और दोनों पक्षों के बीच विवाद की कड़ियां जोड़ रही है। घायल युवक के बयान के बाद स्थिति और साफ होगी।

अभी के ताजा हालात यह है कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त बढ़ा दी गई है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के दावे किए जा रहे हैं।