jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : त्योहारों से पहले हंडिया में प्रशासन अलर्ट, शांति समिति ने तय किए कई अहम मुद्दे,,,, पंचायत उप निर्वाचन हेतु नियुक्त प्रेक्षक 14 सितम्बर को हरदा आयेंगे मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 11 सितम्बर को मांदला में लगेगा शिविर कलेक्टर ने छात्रावासों का निरीक्षण कर बुनियादी व्यवस्थाए देखीं रोजगार मेला ‘‘युवा संगम’’ में 164 आवेदको का प्राथमिक चयन हुआ हरदा में ‘माँ तुझे प्रणाम’ योजना के लिए आवेदन शुरू वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन 12 सितंबर 2026 को मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज  नर्मदा नदी में अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दो दिन में पनडुब्बी की 20 मोटरें जब्त दुर्घटना में मृत्यु के पांच प्रकरणों में 4-4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत

पांड्याखेड़ी ट्रक चोरी कांड: २४ घंटे में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

ब्रिज के पास खड़े ट्रक को बनाया था निशाना

मकड़ाई एक्सप्रेस 24उज्जैन। जिला मुख्यालय के करीब पांड्याखेड़ी ब्रिज के पास स्थित डालडा मैदान में खड़ी गाड़ियों पर चोरों की टेढ़ी नजर पड़ गई है। किशनपुरा निवासी ट्रांसपोर्ट व्यवसायी असीम कुमार तिलकर का ट्रक (MP 14 LB 2277) मैदान में खड़ा था,

जिसे बदमाशों ने अपना निशाना बनाया। ३ अप्रैल की सुबह जब मैनेजर योगेंद्र चौधरी मौके पर पहुँचे, तो उन्होंने पाया कि ट्रक के तीन टायर डिस्क समेत गायब हैं। ट्रांसपोर्टर ने तत्काल पंवासा थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई।

घेराबंदी कर दबोचे गए घौंसला के बदमाश

- Install Android App -

पंवासा पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों और कबाड़ की दुकानों की सघन तलाशी शुरू की। इसी दौरान सूचना मिली कि गरोठ हाईवे (खिलचीपुर) के पास दो युवक पिकअप में टायर बेचने की फिराक में हैं।

पुलिस ने घेराबंदी कर मुकीम (२३) और इरशाद (३८) को धरदबोचा। तलाशी में उनके पास से चुराए गए टायर और घटना में प्रयुक्त पिकअप जब्त की गई, जिसकी कुल कीमत ११.५० लाख रुपये आंकी गई है। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

जीजा-साले की तलाश में जुटी पुलिस

पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि इस वारदात में उनके साथ रवि उर्फ बेगाना और उसका साला हर्ष भी शामिल थे। ये दोनों फिलहाल फरार हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी है और उनके खिलाफ राघवी थाने में भी मामले दर्ज हैं।