हरदा : न्यायालय कलेक्टर ऑफ स्टाम्प एवं जिला पंजीयक ने बताया कि मार्च 2025 से ‘संपदा 2.0’ प्रभावशील होने के कारण अब ‘संपदा 1.0’ को ‘एण्ड ऑफ सपोर्ट’ तथा ‘एण्ड ऑफ लाइफ’ होने से बंद किया जा रहा है। उन्होने सूचित किया है कि जिले के सभी पक्षकार व सेवा प्रदाता जिनके दस्तावेज संपदा 1.0 में लंबित हैं,
वे विज्ञप्ति प्रकाशित होने से तीन दिवस में कार्यालय में उपस्थित होकर अद्यतन स्थिति से मय दस्तावेजी साक्ष्य सहित अवगत कराएं। उन्होने स्पष्ट किया है कि तीन दिवस के बाद किसी भी प्रकार की कार्यवाही किया जाना संभव नहीं होगा। संपदा 1.0 बंद होने के बाद पुराने पोर्टल पर लंबित प्रकरण स्वतः समाप्त माने जाएंगे।

