jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: सन फ्लावर स्कूल में शिक्षक के साथ मारपीट, महिला शिक्षिकाओं से अभद्रता और जान से मारने की धमकी ... छठ महापर्व के दौरान पटना में मातम, मिर्जापुर घाट पर गंगा में समाए 4 युवक बुरहानपुर में तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला से दुष्कर्म, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार देशभर में मौसम ने बदली करवट ओंकारेश्वर में बड़ा नाव हादसा टला, दो नावें आपस में टकराईं - 15 श्रद्धालुओं की अटकी सांसे CM डॉ. मोहन यादव का आज खंडवा दौरा हंडिया पुलिस की अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित रेत जब्त लक्ष्मीनारायण पंवार को हरदा विधानसभा में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान का प्रभारी नियुक्त किया कलेक्टर कार्यालय की पुताई कराई, लेकिन एक साल से मजदूर को नहीं मिली मजदूरी, 40 हजार रुपये बकाया भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित

PM का तंज- MP में CM पद के लिए कांग्रेस के 3-3 उम्मीदवार

भोपाल:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा है कि, ‘कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद के तीन उम्मीदवार हैं, जो एक-दूसरे की टांग खीचते रहते हैं, उनके पास राज्य के लिए कोई सोच नहीं है।
गौरलतब है कि, प्रधानमंत्री मोदी बीजेपी के ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ अभियान के तहत होशंगाबाद, पाली, गाजीपुर और उत्तरी मुंबई के बीजेपी बूथ कार्यकर्ताओं को नमो ऐप के जरिए संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस के 3-3 सीएम उम्मीदवार हैं, ना तो कांग्रेस के पास विकास की नीति है और ना ही नीयत। ये बस एक दूसरे की टांग खींचते रहते हैं

- Install Android App -

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि शिवराज सरकार ने मध्य प्रदेश को  ‘बीमारू’ से ‘बेमिसाल’ राज्य में बदल दिया। लेकिन कांग्रेस के नेता इस उपलब्धि को नीचा दिखाने के लिए पाकिस्तान और बांग्लादेश की तस्वीरों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

पीएम ने कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है, और सत्तारूढ़ प्रदेश सरकार द्वारा किये गए चौमुखी विकास कार्यों से वह हताश हो गई है। उन्होंने ने कहा कि मैंने एक टीवी कार्यक्रम में देखा कि प्रदेश के सागर जिले में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाली और पहली बार मतदाता बनी लड़कियों में से 90 फीसदी ने भाजपा का समर्थन किया।