नई दिल्लीः प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति एमेनुएल मैक्रों सतत विकास और जलवायु परिवर्तन पर अपने अनुकरणीय नेतृत्व और सकारात्मक कदम उठाने को लेकर आज संयुक्त राष्ट्र का सर्वोच्च पर्यावरण पुरस्कार चैंपियंस ऑफ अर्थ अवार्ड ग्रहण करेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि पीएम मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति एमेनुएल मैक्रों एक कार्यक्रम में संयुक्त रूप से चैंपियंस ऑफ अर्थ अवार्ड ग्रहण करेंगे। यह कार्यक्रम प्रवासी भारतीय केंद्र में होगा।’’
विदेश मंत्रालय में सचिव (आर्थिक संबंध) टी.एस. तिरुमूर्ति ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र ने 26 सितंबर को महासभा की उच्चस्तरीय बैठक के दौरान घोषणा की थी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति एमेनुएल मैक्रों को नीति नेतृत्व श्रेणी में चैंपियंस ऑफ अर्थ पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह (संरा का) सर्वोच्च पर्यावरण पुरस्कार है। यह पुरस्कार प्रधानमंत्री के उल्लेखनीय कार्य और सौर गठबंधन की जोरदार पैरवी करने और पर्यावरण के क्षेत्र में सहयोग के क्षेत्रों के संवर्धन को लेकर विश्व मंच पर उनके साहसी पर्यावरण नेतृत्व को एक पहचान देता है।
उनके प्रयासों में 2020 तक एकल उपयोग प्लास्टिक को पूरी तरह हटाने का उनका अप्रत्याशित संकल्प है। ’’ यह पुरस्कार भारत की एक अंतर्राष्ट्रीय पहचान भी है खासकर सौर पार्क और नवीकरणनीय ऊर्जा के क्षेत्र में है। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों को यह पुरस्कार प्रदान करेंगे। बता दें कि गुतारेस भारत दौरे पर आए हुए हैं।
ब्रेकिंग
हरदा: राजस्व निरीक्षकों को नायब तहसीलदार के रिक्त पदों पर पदोन्नति देने की मांग
हरदा पुलिस की बड़ी सफलता: 24 घंटे में नकबजनी का खुलासा
अतिवृष्टि को लेकर प्रशासन अलर्ट, SDM- SDOP ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण
हंडिया : भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र पाल का हंडिया में आत्मीय स्वागत!
एमपी-राजस्थान समेत कई राज्यों भारी बारिश बाड़मेर-बीकानेर में सड़कें डूबीं, यूपी में हाईवे पर आया गंग...
छतरपुर: घरेलू विवाद में पत्नी ने डंडे से पीटकर पति की हत्या की, सबूत छिपाने की भी कोशिश
भोपाल: BJP विधायक अजय विश्नोई के 4इमली स्थित सरकारी बंगले के ताले तोड़े विधायक के सूने बंगले में दि...
हरदा हलचल पढे़ जिले की खास खबरे
सर्व ब्राह्मण समाज ने चलाया पौधारोपण अभियान
प्लेटफॉर्म पर फिसलकर ट्रैक पर गिरे आरपीएफ कॉन्स्टेबल, ट्रेन की चपेट में आने से मौत अज्ञात व्यक्ति क...
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
Prev Post
