jhankar
ब्रेकिंग
ग्राम डगांवानीमा चोरी मामले में पुलिस की सक्रिय अभिरक्षा से आरोपी फ़रार, तलाश जारी, फरारी को लेकर चर्... हरदा रोड से शंकर मंदिर जाने वाले रास्ते पर डाली मुरम बनी मुसीबत फिसलकर कई लोग घायल हरदा में मोबाइल दुकान में चोरी, शटर तोड़कर लैपटॉप-मोबाइल और नगदी ले उड़े चोर !! नवोदय विद्यालय हरदा में कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त आवेदन में सुधार के लि... गौशालाओं में निराश्रित गौवंश को आश्रय देने के निर्देश जिले की गौशाला संचालकों की समीक्षा बैठक सम्पन... शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के प्रयास पर राजस्व विभाग की त्वरित कार्रवाई अस्थायी टीन शेड को हटाकर कराया... चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर बस खाई में गिरी, 7 की मौत, 7 घायल शनिवार की सुबह... मेरे दोस्त, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , आपका धन्यवाद"- नेतान्याहू, सोशल मीडिया पर भी भारत और... हरदा में ब्राह्मण समाज ने पेश की अनोखी मिसाल, स्वर्गीय पं. कैलाश चंद चौबे ने मरणोपरांत किया नेत्रदान हर घर तिरंगा अभियान की प्रेसवार्ता सम्पन्न

PM मोदी को जान से मारने की धमकी, दिल्ली पुलिस को मिला ई-मेल

2019 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों में मोदी लहर को रोकने के लिए एक तरफ जहां विपक्ष ने महागठबंधन की पूरी तैयारी कर ली है, तो वहीं पीएम की जान पर भी खतरा मंडरा रहा है। सूत्रों के अनुसार, दिल्ली पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक को एक ई-मेल मिला है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी दी गई है

- Install Android App -

दिल्ली पुलिस के अनुसार यह ई-मेल असम के किसी जिले से आया है। एक लाइन के इस मेल में 2019 का जिक्रकिया गया है, साथ ही दिन और महीने के बारे में भी बताया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं इस ई-मेल के बाद खुफिया एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जब पीएम को मारने की धमकी मिली हो। इससे पहले भी पुलिस को इस तरह की  चिट्ठी  मिल चुकी है।
हाल ही में पुणे पुलिस को  एक पत्र मिला था, जिसमें नक्सलियों द्वारा चेतावनी दी गई थी कि वो पीएम मोदी को जान से मार देंगे। इसके बाद गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सभी सुरक्षा एजेंसियों को मोदी की सुरक्षा और मजबूत करने के निर्देश दिए थे।

इसके अलावा जून 2018 में गाजियाबाद के रहने वाले एक व्यक्ति ने फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गोली मारने की धमकी दी थी, जिसके बाद उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। वहीं, पीएम मोदी के आतंकियों के निशाने पर होने की भी सूचनाएं आती रही।